Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर ने धुमधाम से मनाया अपना दूसरा वर्षगांठ
    Chatra News

    आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर ने धुमधाम से मनाया अपना दूसरा वर्षगांठ

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     चतरा। शहर के कचहरी रोड स्थित आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर ने गुरुवार को अपना दुसरा वर्षगांठ मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ मुर्तजा उपस्थित थे। उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने केक काटा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के निदेशक जीएस राजू ने बताया कि आज से दो वर्ष पूर्व आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर की शुरुआत की गई थी। इन दो वर्षों में 26339 मरीजों का उपचार अस्पताल में किया गया। पिछले दो वर्षों में अस्पताल ने मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार स्थापित कर मरीजों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की है। निदेशक विनय कुमार केसरी ने कहा कि हॉस्पिटल की स्थापना का मुख्य उद्देश्य चतरा के लोगों को बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराना रहा है। अस्पताल अपने इस उद्देश्य पर अग्रसर है। चतरा के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अस्पताल प्रबंधन समिति के सदस्य पंकज कुमार प्रजापति ने कहा कि आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर चतरा जिले में अस्पताल के क्षेत्र में एक मुकाम हासिल किया है। इलाज के लिए लोगों का भरोसा अस्पताल ने जीता है। सदस्य मो इकबाल उर्फ मुन्ना ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन अपनी कुशल नेतृत्व से अस्पताल का संचालन बेहतर तरीके से कर रहा है। मो मुर्तजा ने कहा कि यह अस्पताल अपने स्थापना के कुछ ही वर्षों में मरीजों का जो भरोसा जीता है, वह प्रशंसनीय है। इसे बरकरार रखने की जरूरत है। अस्पताल के वरीय उपाधीक्षक डॉ टी थॉमस ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को इलाज के साथ-साथ उनका काउंसलिंग भी किया जाता है। कोरोना महामारी के दौरान जब पुरे देश में अफरा तफरी का महौल बना हुआ था, तब भी यह अस्पताल एक भी दिन बंद नहीं रहा और कोरोना मरीजों का बेहतर इलाज किया। मौके पर डाॅ मनीष, डाॅ अवशेष त्रिपाठी, डाॅ अमृता, मो वहाजुल हक, सौरभ कुमार, अन्नू तांबी, एकता सिंह, विजेता सिंह, विनिता यादव, मो हसनैन, सतेंद्र यादव, मनोज यादव, अरूण मिश्रा सहित अन्य कई उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : मतदान उपरांत मतपेटिकाओं का सुरक्षित संग्रहण एवं वज्रगृह में अभिरक्षण संपन्न

    February 24, 2026

    Chatra News : मंत्री इरफान अंसारी चतरा पहुंचे, एयर एंबुलेंस हादसे पर जताई चिंता

    February 24, 2026

    Chatra News : जिंदगी बचाने निकले थे खुद मौत के आगोश में समा गये

    February 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : मतदान उपरांत मतपेटिकाओं का सुरक्षित संग्रहण एवं वज्रगृह में अभिरक्षण संपन्न February 24, 2026
    • Chatra News : मंत्री इरफान अंसारी चतरा पहुंचे, एयर एंबुलेंस हादसे पर जताई चिंता February 24, 2026
    • Chatra News : जिंदगी बचाने निकले थे खुद मौत के आगोश में समा गये February 24, 2026
    • Chatra News : नगर परिषद आम निर्वाचन में 68.88 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मतदान February 23, 2026
    • Chatra News : 23 फरवरी को मतदान, 27 को होगी मतगणना February 22, 2026
    • Chatra News : राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य, ऐतिहासिक एवं गरिमामय समापन February 22, 2026
    • Chatra News : राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, सांस्कृतिक वैभव के साथ रोमांचक गतिविधियों की धूम February 20, 2026
    • Chatra News : राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, मंत्रियों ने किया उद्घाटन February 19, 2026
    • Chatra News : तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारी पूर्ण, 19 फरवरी को होगा भव्य उद्घाटन February 18, 2026
    • Chatra News: राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा February 17, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.