चतरा:-गिद्धौर पंचायत सचिवालय में आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत आजादी के 75 वें वर्षगांठ कार्यक्रम के तहत प्रत्येक घर झंडा व तिरंगा झंडा लगाने को ले वार्डसद्स्य व ग्रामीणों के साथ गुरुवार को बैठक किया।बैठक में पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी,20 सूत्री उपाध्यक्ष रामदेव यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।बैठक की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया निर्मला देवी व संचालन पंचायत सचिव सुरेंद्र सिन्हा ने किया।उपस्थित ग्रामीणों को पंचायत की मुखिया ने कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर मे तिरंगा झंडा व झंडा लगाने की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत आजादी के 75 वें वर्षगांठ कार्यक्रम के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर मे झंडा व तिरंगा झंडा लागाने का कार्यक्रम है।पूरे पंचायत में प्रचार प्रसार कर झंडा लगाने की बात कही।बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के प्रखंड कोडिनेटर रूपलाल कुमार,वार्ड सदस्य प्रीति देवी,कविता कुमारी,कैलास दांगी,मुसाफिर दांगी,सुषमा देवी,ममता देवी,समाजसेवी उपेंद्र दांगी,कामदेव दांगी,भुनेश्वर दांगी,बनवारी पांडेय,प्रकाश दांगी,उदय दांगी,अजय यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
add a comment