कान्हाचट्टी:-आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर चल रहे स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर्व पर शनिवार को 151 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं प्रखंड के बुद्धिजीवी युवक लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा में दो हजार से अधिक लोग शामिल हुए! पुरा प्रखण्ड देशभक्ति के जश्न से सराबोर रहा।
जिला परिषद् उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी के नेतृत्व में छात्रों और प्रखंड वासियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकली। जो रामनगर उच्च विद्यालय कान्हाचट्टी से मुख्य बाजार कान्हाचट्टी चौक से होते हुए राजपुर गांधी चौक पर पहुंची। जहां सभी ने राष्ट्रगान के साथ भारत के जय कारो के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों के हृदय में देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। तिरंगा हमारे राष्ट्र की विरासत, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर की पहचान है। तिरंगा फहराना हमें देश के लिए कुछ करने को प्रेरित करेगा। यही बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं उन्होंने सभी प्रखंड वासियों से आग्रह किया कि आप आपने आवास पर तिरंगा झंडा अवश्य लगाएं! वहीं इस मौके पर प्रमुख इंदू देवी, उपप्रमुख सुमन सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह,भाजापा जिला उपाध्यक्ष तिलेश्वर राम पूर्व मंडल अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, चिरीदिरी पंचायत के मुखिया घनश्याम पासी, विनय सिन्हा, प्रमोद तिवारी, गोपीचंद राम, नवल सिन्हा,सुनील सिंह, अवधेश सिंह (गुजुन) ,कमांडो रजक, चन्दन केशरी, उदय चंद्रवंशी, प्रिंस केसरी, प्रकाश राम, कृष्णा सोनी, सिकंदर सिंह, प्रकाश यादव, पप्पू सिंह (उदय) पप्पू विश्वकर्मा एवं सभी विद्यालय के प्राचार्य सहायक शिक्षक के साथ हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे

