इटखोरी : कांग्रेस झारखण्ड डेलीगेट सदस्य बनाये जाने के बाद अनिल सिंह का उनके गृह प्रखण्ड इटखोरी पहुंचने पर कांग्रेसियों ने भब्य स्वागत किया। इस मौके पर अनिल सिंह ने कहा कि आने वाले समय मे कांग्रेस को मजबूत करना ही मात्र मेरा विकल्प है। पूर्व विधायक योगेंद्र नाथ बैठा ने पुष्प पौधा दे कर अनिल सिंह का स्वागत किया साथ ही कहा कि पर्यावरण एवं हरियाली का प्रतीक यह पुष्प पौधा मैं अनिल सिंह को स्वागत स्वरूप भेंट कर रहा हूँ ताकि पुष्प की तरह इनका जीवन भी खिलता रहा एवं आगे निरन्तर प्रगति पथ पर ये अग्रसर हो। रामाधीन यादव ने कहा कि प्रखण्ड एवं जिले में अब कॉंग्रेस और अधिक मजबूत होगा। स्वागत करने वालों में प्रखण्ड अध्यक्ष इटखोरी रामाधीन यादव, पूर्व सिमरिया विधायक योगेंद्र नाथ बैठा, अमित सिंह,रुस्तम अंसारी, जगदीश यादव, कृष्ना साव, गोवर्धन सिन्हा, ईश्वर यादव,बद्री यादव,पवन शर्मा एवं नामधारी यादव समेत प्रखण्ड के कई प्रबुद्धजनों ने भी अनिल सिंह को भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इटखोरी / संतोष कुमार दास