इटखोरी : प्रखंड के इटखोरी पंचायत बबुनी भुइयां के 26 वर्षीय पुत्र सोनू भुइयां की मौत सोमवार 2 दिन हृदय गति रुकने से हो गई। उसके अचानक मौत से उसके घर के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार रात 2 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। दिन में सोनू भुइयाँ को फिर उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी तो उसने अपने परिजनों को बताया की इसतरह की दिकत हो रहा है, उसके परिजनों ने बताया की इसके बाद हम लोगों को उसने इसकी जानकारी दी। तुरंत सामुदायिक स्वस्थ केंद्र इटखोरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सोनू भुइयाँ की तिन साल पहले मयूरहंड प्रखंड के पछघारा गांव में हुई सादी जिसमें एक दो साल बच्चा है! सोनू का घर इटखोरी ज्ञान सरोवर के बगल में ही था। जहां सोमवार 2 बजे दिन उसकी मौत हो गई।
इटखोरी / संतोष कुमार दास