लावालौंग: प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत महा पर्व छठ पूजा के अवसर पर सोलर कंपनी ( वैष्णवी इंजिनियरिंग) सुपरवाइजर मनोज कुमार की अगुवाई में घाट की साफ़ सफाई, रास्ते की मरम्मती तथा सभी छठ व्रतियों को अंग वस्त्र ( शॉल) ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा आर्शीवाद प्राप्त किया। इस सहरनीय कार्य को लेकर स्थानीय समाजसेवी राजेश कुमार प्रजापति ने संवाददाता मो० साजिद से बात चीत करते हुए कहा कि यह कम्पनी बहुत ही अच्छी कार्य की है,तथा यह कम्पनी सुपरवाइजर मनोज कुमार के अगुवाई में इसके पूर्व भी नवरात्रा में भव्य भंडारे का आयोजन किया था। ऐसी सामाजिक तथा धार्मिक कार्य करते रहें यहीं कामना इस कम्पनी को तथा इसके अगुवाई करने वाले मनोज को हम सभी किया करते हैं।
लावालौंग संवाददाता, मो० साजिद

