चतरा:-लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती के अवसर पर सम्पूर्ण देश मे राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।इसी क्रम में आज चतरा जिले में भी जिला प्रशासन के नेतृत्व में एकता दौड़ का आयोजन कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।पूर्व निर्धारित इस दौड़ का आयोजन चतरा के थाना चौक से स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम तक किया गया।इस दौड़ में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता,सीआरपीएफ कमांडेंट,अनुमंडल पदाधिकारी श्री मुमताज अंसारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री दिनेश मिश्र,कार्यपालक पदाधिकारियों श्री अभय कुमार झा,पुलिस के जवान तथा जिले के अनेक छात्र छत्राओं ने हिस्सा लिया।
add a comment