चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी। एक-एक कर लोगों द्वारा अपनी-अपनी समस्यओं को लेकर उपायुक्त से मिल उन्हें समस्याएं सुनाया।समस्याओं में मुख्य रूप से भूमि विवाद समेत अन्य मामले शामिल है। उपायुक्त ने आमजनों के समस्याओं से जुड़े आवेदन लेते हुए जल्द उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उपायुक्त ने आम जनों से प्राप्त आवेदनों को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं के निष्पादन करने का निर्देश दिया। बताते चले की सप्ताह के मंगलवार और शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक उपायुक्त अबु इमरान द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन निराकरण किया जाता है।
Related Posts
Add A Comment


