Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Thursday, October 23, 2025
Chatra News

जेएमएम पार्टी की हुई बैठक संगठन मजबूती पर दिया गया बल

 चतरा :-गिद्धौर प्रखंड के बारियातु में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की बैठक की गई।बैठक की अध्यक्षता मुखलाल सिंह भोक्ता व संचालन प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने किया। बैठक से पहले सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान में करीब दो दर्जन महिलाओं व पुरुषों नें जेएमएम पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। जिसके पश्चात बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।जबकि हेमंत सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया।साथ ही सरकार द्वारा सर्वजन पेंशन, सरकारी कर्मियों का पुरानी पेंशन लागू किए जाने के साथ-साथ झारखंडीयों की पहचान 1932 का खतियान की स्वीकृति,ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण, सहायक पुलिस कर्मियों को सेवा में अवधि विस्तार,आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय में वृद्धि के साथ-साथ किए गए अन्य कार्यों की जानकारी लोगों को दी गई।बैठक में प्रखंड सचिव देवदीप पासवान,नमोनारायण गुप्ता, लखन गंझु, चमरा मुंडा, राकेश भोक्ता सहित कई अन्य उपस्थित थे।

 मोहम्मद कुद्दूस आलम 

Leave a Response