Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Thursday, October 23, 2025
Chatra News

खेलो झारखंड के तहत प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हूवा विधिवत उद्घाटन

 चतरा :-गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित जवाहरलाल फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को झारखंड सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम खेलो झारखंड का प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह,अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक,थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल व पंचायत की मुखिया निर्मला देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।राष्ट्रगान से खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत कि गई। कार्यक्रम के बतौर अतिथि बीडीओ संजीत कुमार सिंह ने खेलो झारखंड 2022-23 के कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया।उन्होंने बताया के कार्यक्रम ग्रामीण प्रतिभागियो को प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर है। जिसमें प्रखंड स्तर पर खिलाड़ियों का चयन कर जिला स्तर पर भेजा जाएगा। जिसके बाद जिला स्तर से चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर खेलने के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों को हर संभव मदद देने का भी वादा किया। सभा को मुखिया निर्मला देवी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा खेलकूद बहुत जरूरी है। खेलकूद से बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जबकि उनकी प्रतिभा को परखने का भी अवसर प्रदान होता है। खेलकूद से बच्चों में शारीरिक व स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। यहां तक की आपसी भाईचारा भी बढ़ती है। प्रतियोगिता के पहले दिन कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को शामिल किया गया था। इस प्रतियोगिता के दौरान सबसे कम उम्र की रोशनी कुमारी 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान लाकर सभी को आश्चर्य कर दिया। रोशनी मध्य विद्यालय पेक्सा की छात्रा है। प्रतियोगिता के पश्चात सभी सफल प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सिद्धेश्वर पांडे व मनीष कुमार मनीष ने किया। कार्यक्रम के मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पुनीत मिर्धा,लेखापाल जैनेंद्र कुमार व चयनित दल के दीपक कुमार,सत्यम कुमार, प्रेमचंद दास,सुनीता कुमारी बीआरपी कृष्णमुरारी शर्मा, सीआरपी राजू कुमार राजू, कस्तूरबा विद्यालय के खेल शिक्षिका सुनीता कुमारी के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थी।

 मोहम्मद कुद्दूस आलम 

Leave a Response