इटखोरी : प्रखंड के शहरजाम पंचायत के मुखिया बीना देवी के नेतृत्व में शहरजाम पंचायत सचिवालय में पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांव के जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया गयाi इस मौके पर भाजपा प्रखंड महामंत्री शिव कुमार राणा, मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार रजक, पंचायत समिति सदस्य लोकेश कुमार रजक ने बुजुर्गों को कंबल वितरण किया! मौके पर भाजपा महामंत्री शिव कुमार राणा ने कहा की ठंड से बचने के लिए बुजुर्गों को बेहद जरूरी है कंबल, हमें ऐसे लोगों की मदद के लिए तत्पर खड़ा रहना चाहिए जो गरीब और असहाय है! इस मौके पर पंचायत सचिव बेलाल अहमद, उप मुखिया नीतू देवी, उप मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार रवानी, वार्ड वार्ड सदस्य ज्योति पाठक, फखरुद्दीन अंसारी, तस्लीम अंसारी, पप्पू भुइयां, चलीतर भुइयां, रामप्रवेश सिंह, लाभुक संफुल देवी, मो. अतवा देवी, कुंती देवी, उषा देवी, बजनी देवी, अमृत महतो, शुकरी देवी, गंगिया देवी, समेत सैकड़ों में उपस्थित थेi
संवाददाता संतोष कुमार दास