11 वीं कृषि गणना 2021-22 के लिए उपायुक्त अबु इमरान ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ,कृषि जनगणना कृषि के संरचनात्मक विकास के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगी
चतरा :-11वीं कृषि गणना 2021-22 के तहत उपायुक्त श्री अबु इमरान ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में अंचल अधिकारी,अंचल निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षकों व कंप्यूटर ऑपरेटरों की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम का उपायुक्त श्री अबु इमरान ने द्वीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री अबु इमरान ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार हैं। 2021-22 की कृषि जनगणना कृषि के संरचनात्मक पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने का कार्य करेगी। यह जनगणना चरणबद्ध तरीके से पूरी की जानी है और इसमें तीन चरण शामिल हैं। योजना का पहला चरण पूर्ण गणना अध्ययन पर आधारित है, जबकि अन्य दो चरण सर्वेक्षण अध्ययन पर आधारित हैं प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी को कृषि गणना 2021-22 के तहत भारत सरकार के आधिकारिक कृषि वेबसाइट एवं वेब एप्लीकेशन के माध्यम से किए जाने वाले कार्य को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर सभी को यूजर आईडी क्रिएशन, अंचल अधिकारी, सुपरवाइजर व राजस्व उप निरीक्षकों द्वारा उनके क्षेत्र के प्रत्येक गांव में कृषि गणना हेतु संबंधित वेबसाइट अथवा एंड्राइड एप्लीकेशन पर अंकित किए जाने वाले जानकारियों की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी।मौके पर उपायुक्त श्री अबु इमरान ने उपस्थित सभी अंचल अधिकारियों एवं राजस्व निरीक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारियों को ध्यान पूर्वक सुनने एवं अपनी सभी प्रकार की दुविधाओं को दूर कर लेने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर यथा जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, मैनेजर आईटी, बिजनेस एनालिस्ट को प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को डेमो एप्लीकेशन के माध्यम से स्वयं से जानकारियां अंकित करने सहित अन्य कार्य करने हेतु जानकारी देने का निर्देश दिया। इस दौरान अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुमार, सभी अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षकों,राजस्व उपनिरीक्षकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों सहित अन्य उपस्थित थे।