Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Thursday, October 23, 2025
Chatra News

हरियाणा व गिद्धौर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,एनडीपीएस एक्ट के फरार अभियुक्त गिरफ्तार

 चतरा :-गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के प्रयाग दांगी के पुत्र अशोक दांगी को हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गया।युवक की गिरफ्तारी गिद्धौर थाना के सहयोग से किया गया।थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने बताया कि हरियाणा के पिंजौर थाना में आठ जून 2022 को एनडीपीएस एक्ट के तहत पिंजौर थाना में कांड संख्या 305/22 प्राथमिकी दर्ज है।युवक फरार चल रहा था।मंगलवार को गिद्धौर पुलिस के सहयोग से युवक को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया।मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक टिकवानंद भगत सहित सशस्त्र बल के कई पुलिस जवान शामिल थे।

*संवाददाता कुदुस आलम*

Leave a Response