Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » लायंस क्लब ऑफ हजारीबाग रोअरिंग द्वारा रंजन चौधरी को सेवा रत्न सम्मान-2023 से किया गया सम्मानित,समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु उन्हें मिला यह सम्मान
    Hazaribagh News

    लायंस क्लब ऑफ हजारीबाग रोअरिंग द्वारा रंजन चौधरी को सेवा रत्न सम्मान-2023 से किया गया सम्मानित,समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु उन्हें मिला यह सम्मान

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग :लायंस क्लब ऑफ हजारीबाग रोअरिंग द्वारा हजारीबाग शहर के प्रधान कैफेटेरिया सभागार में मंगलवार को आयोजित क्लब के चौथे स्थापना दिवस समारोह सह प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्र यथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कला, खेल, समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों के साथ समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को “सेवा रत्न सम्मान- 2023” से सम्मानित किया गया । लायंस क्लब ऑफ हजारीबाग रोअरिंग के द्वारा विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को यह सम्मान हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल, क्लब के डीजी कमल जैन और रीजन चेयरपर्सन राजीव आनंद के द्वारा संयुक्त रूप से भेंटकर सम्मानित किया गया ।

    ज्ञात हो की विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी किसी परिचय के मोहताज नहीं है। हजारीबाग में समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान है। विधायक मनीष जायसवाल के साथ रहकर जहां शिद्दत से अपने कामों को करते हैं वहीं आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य के क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों के मदद को 24 घंटें तत्पर रहते हैं। हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल की कमियों को भी समय-समय पर उजागर कर्जन जरूरत के हित में सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हैं। रंजन चौधरी समाज की विसंगतियों और जरूरी ज्वलंत मुद्दों पर आलेख लिखते हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से भी समाज को हरसंभव जागरूक करने का सकारात्मक कार्य करते हैं ।

    रंजन चौधरी मूलतः बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखण्ड स्थित ग्राम पंचायत सिमुलिया के रहने वाले हैं। वे एक युवा समाजसेवा, युवा पत्रकार, युवा पर्यावरणविद्ध भी हैं। इन्होंने अपनी पढ़ाई हजारीबाग से ही की है। इन्होंने आईएससी और बीएससी (जन्तु विज्ञान) अन्नदा कॉलेज से और एमएससी (जन्तु विज्ञान) से नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से की है। साल 2010 से विधायक मनीष जायसवाल के साथ बतौर मीडिया प्रतिनिधि समाज में अपनी सेवा प्रदान कर रहें हैं। इन्होंने कई एनजीओ और अखबारों के साथ जुड़कर पर्यावरण, वाइल्ड लाइफ और लेखन कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है ।

    सेवा रत्न सम्मान- 2023 से सम्मानित हुए युवा रंजन चौधरी ने बताया की यह सम्मान हमारे लिए अमूल्य है और प्रोत्साहन का काम करेगा। हम दोगुनी उत्साह और जुनून के साथ सेवा कार्यों में आगे भी तत्पर रहेंगे ।

    संवाददाता : आशीष यादव

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Crime News : बड़कागांव पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के साथी को दबोचा, हथियार और पर्चे बरामद

    September 6, 2026

    सिरते तैय्यबा की झलक: 8 स्टॉल में बच्चियों ने पेश की पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और इस्लामी इतिहास की कहानी

    August 30, 2026

    Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट!

    July 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    • चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना September 19, 2026
    • रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला September 19, 2026
    • मंधनिया आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले संगठन व कैडर सम्मानित September 18, 2026
    • एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल September 18, 2026
    • मुर्गा फार्म से बाइक, मोबाइल और मुर्गों की चोरी का खुलासा; अन्य आरोपियों की तलाश जारी September 18, 2026
    • चतरा में अपहरण का खुलासा, जंगल से चालक बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार September 18, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.