Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » झारखण्ड सरकार के सचिव द्वारा निजी विद्यालयों को बन्द करने की चेतावनी के खिलाफ पासवा का एक दिवसीय महासम्मेलन सम्पन्न
    Chatra News

    झारखण्ड सरकार के सचिव द्वारा निजी विद्यालयों को बन्द करने की चेतावनी के खिलाफ पासवा का एक दिवसीय महासम्मेलन सम्पन्न

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 24, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा:आरटीई के तहत निजी विद्यालयों की मान्यता एवं यूडायस कोड को लेकर झारखण्ड सरकार के सचिव द्वारा निजी विद्यालयों को बन्द करने की चेतावनी के खिलाफ पासवा का एक दिवसीय महासम्मेलन सोमवार को चतरा कॉलेज मल्टीपरपस हॉल में प्रदेश पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
    महासम्मेलन का उद्धघाटन मुख्य अतिथि पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद, झारखण्ड सरकार के श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे, महासचिव नीरज सहाय, उपाध्यक्ष बिपीन कुमार,संजय प्रसाद, जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी,पासवा के चतरा जिला अध्यक्ष प्रवीण प्रकाश सिंह, महासचिव नेसार अंसारी,बच्चन पाण्डेय, आदित्य गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत गान संगीता सिन्हा एवं मेघाली सेन गुप्ता के नेतृत्व में शिक्षकों द्वारा किया गया।चतरा पासवा ने अतिथियों का स्वागत 51 किलो के माला एवं शॉल देकर सम्मानित किया। महासम्मेलन में चतरा जिला से लगभग 1000 से अधिक निजी विद्यालयों के प्रिंसिपल, डायरेक्टर एवं शिक्षक गण उपस्थित थे।
    महासम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने कहा पूरे भारतवर्ष में राज्य सरकार अपने अपने प्रदेशों में स्कूल संचालित करती है। झारखण्ड में सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई नहीं होती थी , केन्द्र सरकार नौकरी देने के वायदे में विफल हो गई थी इसलिए पिछली राज्य सरकार ने कानून में संशोधन कर निजी विद्यालयों को बन्द करने की साज़िश रची थी ताकि पढ़ाई-लिखाई बन्द हो जाए और कोई नौकरी की बात नां करें। वर्तमान सरकार रोजगार सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि राज्य सरकार शिक्षा के अधिकार कानून को अविलम्ब निरस्त कर देश में चल रहे मूल आरटीई कानून लागू करेंगे अन्यथा पासवा आन्दोलन करने को कटिबद्ध होगी जिसकी जवाबदेही सरकार की होगी।सैयद शमायल अहमद ने झारखण्ड पासवा को निर्देशित किया है कि राज्य के 40 हजार से अधिक गैर मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय राज्य सरकार के फरमान के खिलाफ 28 जुलाई को प्रिंसिपल, डायरेक्टर,शिक्षक, कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर राज्य सरकार के निर्णय का व्यापक विरोध करेंगे।
    महासम्मेलन के उद्धघाटन कर्ता झारखण्ड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने कहा गांव में गरीबों के लिए निजी विद्यालय अच्छी शिक्षा देते हैं,ऐसे अभिभावक जिन्होंने अभाव में शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाये वैसे अभिभावक सपनों के साथ अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा दिलाते हैं ताकि आगे चलकर अपने समाज,प्रांत,शहर,माता पिता का नाम रौशन कर सकें। उन्होंने कहा गांवों-कस्बों में जो स्कूल चल रहे हैं उनके योगदान को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है।निजी विद्यालयों की समस्यायों को दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। मंत्री भोक्ता ने कहा कल 25 जुलाई को कैबिनेट की बैठक में प्राइवेट स्कूलों की समस्यायों को रखूंगा और अपनी तरफ से पूरा प्रयास करुंगा।
    महासम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा निजी विद्यालयों को धमकाना बन्द करे सरकार,75 वर्षों में निजी विद्यालयों ने कभी भी सरकार से कुछ नहीं मांगा है और नां ही कभी आन्दोलन ही किया। सरकार हमें मजबूर नां करे वरना निजी विद्यालयों के 47 हजार प्रिंसिपल, डायरेक्टर,शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक, बच्चों ने अगर दहलीज पार कर दिया और आन्दोलन का मार्ग पकड़ लिया तो सरकार को गंभीर चुनौती का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा रघुवर दास सरकार से दो कदम आगे चल रही है शिक्षा विभाग और शिक्षा सचिव जो अच्छे संकेत नहीं हैं। सरकार प्राइवेट स्कूल और सरकारी स्कूलों के पठन पाठन का मूल्यांकन कर ले पता चल जाएगा सरकारी स्कूलों की स्थिति क्या है। सीमित संसाधन में गांव कस्बों में स्कूल चलते हैं जहां गरीब बच्चे शिक्षा लेते हैं जबकि सरकारी स्कूलों में मिड डे मिल खाने भी बच्चों को अभिभावक नहीं भेजते हैं क्योंकि उन्हें डर बना रहता है मध्याह्न भोजन में छिपकली भी मिल सकता है। आलोक दूबे ने कहा 28 जुलाई को राज्य सरकार के निर्णय के खिलाफ विरोध दर्ज किया जाएगा।
    जिला महासचिव ने नेसार अंसारी ने कहा की सरकार निजी विद्यालयों से धैर्य की परीक्षा ना ले तो उनके हक में अच्छा होगा।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा

    November 4, 2026

    नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार

    November 3, 2026

    कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

    November 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा November 4, 2026
    • नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार November 3, 2026
    • कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा November 3, 2026
    • नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार November 2, 2026
    • विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश November 2, 2026
    • लावालौंग के हेडुम में 25 दिवसीय बेंत/बांस प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवा बनेंगे आत्मनिर्भर,मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की विशेष घटक योजना, JVK चतरा कर रहा संचालन November 2, 2026
    • विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार, राजनंदनी कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान November 2, 2026
    • चतरा की आवाज दिल्ली के रामलीला मैदान से गूंजी, अरुण कुमार सिंह ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में उठाया लोकतंत्र का मुद्दा November 1, 2026
    • चतरा में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम में वाटर स्पोर्ट्स सुविधाओं का सफल ट्रायल November 1, 2026
    • चतरा में 18 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई जेटेट-2026 की परीक्षा, 9,428 अभ्यर्थी हुए शामिल,दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा, उपायुक्त रवि आनंद ने चार केंद्रों का किया निरीक्षण November 1, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.