Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष संछिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से सम्बंधित बैठक सह प्रशिक्षण सम्पन्न
    Chatra News

    उपायुक्त की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष संछिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से सम्बंधित बैठक सह प्रशिक्षण सम्पन्न

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष संछिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम(SSR-2024) से सम्बंधित बैठक सह प्रशिक्षण सम्पन्न की गई। बैठक में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण – 2024 एवं घर-घर सत्यापन सम्बंधित जानकारी दी गई। बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार एक्का ने जानकारी देते हुए कहा कि 21जुलाई से 21 अगस्त 2023 तक सभी बीएलओ अपने-अपने पोषक क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। मतदाता सूची में मतदाता का नाम सुधारना, नाम चढ़ाना एंव पता गलत रहने पर सुधार करने तथा मतदाता सूची से ब्लैक एंड व्हाइट तथा खराब गुणवत्ता वाली फोटो को हटाने और पन्ना सत्यापन करने की बात कही। साथ ही जानकारी देते हुए कहा किसी मतदाता की मृत्यु हो जाने पर उसका नाम सूची से नाम को विधिवत हटना है। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में घर घर जाकर शत-प्रतिशत मतदाता सूची का सुधार करना है तथा कार्य में किसी प्रकार की परेशानी होने पर अपने सुपरवाइजर से तथा प्रखंड स्तरीय निर्वाचन पदाधिकारी से संपर्क कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। उपायुक्त श्री अबु इमरान ने मतदाता सूची में मौजूद डुप्लीकेसी समेत अन्य सभी कार्यों को बारीकी से करने का निर्देश दिया तथा मतदाता सूची का प्राप्त प्रारूप के अनुसार काम करना सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने EVM सम्बंधित सभी जानकारी को पूर्ण रूप से समझते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया। बैठक में सभी ईआरओ/ एईआरओ तथा बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) एवं बी०एल०ओ० सुपरवाईजर को अपने क्षेत्र अंतरगत सभी मतदान केंद्रो का रेशनलाइजेशन व भौतिक सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही SSR-2024 के अंतर्गत 17 अक्टूबर से 30 नवंबर 2023 तक विभिन्न प्रकार के प्राप्त दावा पत्ती का निराकरण करते हुए पोर्टल के माध्यम से शत प्रतिशत शुद्ध सूची बनाने का निर्देश दिया।
    उक्त बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज़ अंसारी, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) एवं बी०एल०ओ० सुपरवाईजर समेत अन्य संबंधित  उपस्थित हुए ।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : उपायुक्त ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मयूरहंड का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    July 27, 2026

    Chatra News : जिला टास्क फोर्स की बैठक में मलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षा, 1 से 10 अगस्त तक चलेगा मास फीवर सर्वे

    July 27, 2026

    लावालौंग प्रखंड नाजीर की कार्यशैली पर उठी सवाल, अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे मनरेगा कर्मियों का कटा उपस्थिति बीडीओ से की शिकायत

    July 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : उपायुक्त ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मयूरहंड का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश July 27, 2026
    • Chatra News : जिला टास्क फोर्स की बैठक में मलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षा, 1 से 10 अगस्त तक चलेगा मास फीवर सर्वे July 27, 2026
    • लावालौंग प्रखंड नाजीर की कार्यशैली पर उठी सवाल, अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे मनरेगा कर्मियों का कटा उपस्थिति बीडीओ से की शिकायत July 26, 2026
    • कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता July 25, 2026
    • Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त July 25, 2026
    • ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बीच हरकत में आए विधायक, लावालौंग-पांकी सड़क निर्माण को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन July 25, 2026
    • लावालौंग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय  की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन,पर्यवेक्षक दयानंद सिंह एवं बैजनाथ प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुई चयन प्रक्रिया July 25, 2026
    • Crime News : मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक करोड़ रु मूल्य का अफीम और अफीम डोडा बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार July 25, 2026
    • गुल्ली मोड़ के पास जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-चौपारण मार्ग किया जाम July 24, 2026
    • कान्हाचट्टी में हिंदू राष्ट्र संगठन की बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता पर हुई चर्चा July 23, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.