


चतरा : राज्य के मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कैशल विकास विभाग झारखंड सरकार श्री सत्यानन्द भोक्ता ने आज अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजकीय बुनियादी उत्क्रमित उच्च विद्यालय दंतार विद्यालय हंटरगंज में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग चतरा दक्षिणी वन प्रमंडल के द्वारा आयोजित 74 वां वन महोत्सव 2023 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। मंत्री श्री भोक्ता के विद्यालय परिसर में आगमन पर विद्यालय के छात्राओं ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसके उपरांत माननीय मंत्री समेत गणमान्यों ने विद्यालय परिसर में पौध रोपण किया।तत्पश्चात माननीय मंत्री श्री भोक्ता ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी को वन महोत्सव की बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि वन जीवन का आधार है। हम सब को खास मौके जैसे शादी सालगिरह, जन्मदिन, त्यौहार आदि पर जरूर से जरूर पौधा लगाना चाहिए एवं उनका संरक्षण करना चाहिए। पेड़ पौधों को अपने बच्चों की तरह देखभाल करनी चाहिए। वह हैं तभी जीवन सम्भव है। आज पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग की समस्या विकराल रूप धारण करते जा रही है। इनसब से बचने का एक मात्र उपाय है पेड़ पौधे और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण। उक्त वन महोत्सव शुभारंभ कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी उतरी राहुल मीणा, जिलापरिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी, 20सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
