
प्रतापपुर /चतरा : थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर शनिवार को हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गये है। घायल में नावाडीह गांव निवासी रामलखन यादव,इन्द्रजीत यादव,राजकुमार यादव,ग्रीन यादव,सकुन देवी,रीना देवी,पुनिया देवी एवं रजुन यादव का नाम शामिल है। सभी घायलो को प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज किया गया।इस संबंध में घायल के परिजनो ने बताया की पिछले वर्ष कागजी बटवारा के अनुसार हमलोग जमीन पर जोत-कोड़ कर रहे थे इस दौरान दुसरे पक्ष के कठौन गांव निवासी रामरतन यादव,आदित्य यादव के आठ-दस लोग आये और लाठी-ठंडे एवं लोहे के रॉड से मारपीट करने लगे।इस मारपीट में कुल आठ लोग बुरी तरह से घायल हो गये है जिसमे ग्रीन यादव को गंभीर चोटे लगने के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है। आगे बताया की थाना में आवेदन देकर उचित जांच कर कारवाई की मांग किया है।
