झारखंड दांगी कुशवाहा समाज के बैनर तले प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन,मैट्रिक व इंटर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पाठ्यपुस्तक,प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर किया गया सम्मानित



गिद्धौर /चतरा :सदर प्रखंड के कार्तिक उरांव मेमोरियल उच्च विद्यालय ऊंटा मोड़ में रविवार को झारखंड दांगी कुशवाहा समाज के बैनर तले प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक देवचरण दांगी उपस्थित थे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पत्थलगड्ढा के जिप सदस्य रामसेवक दांगी, समाज के प्रदेश सचिव सह प्रोफेसर श्यामसुंदर दांगी, अधिवक्ता निर्मल कुमार दांगी व गिद्धौर के पूर्व जिप सदस्य राम लखन दांगी उपस्थित थे।समरोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा की लक्ष्य निर्धारण कर यदि बच्चे पढ़ाई करेंगे तो सफलता निश्चित मिलेगी।उन्होंने छात्र-छात्राओं को अभी से ही लक्ष्य निर्धारण कर आगे की पढ़ाई करने का आह्वान किया।वहीं अन्य वक्ताओं ने कहा की बेहतर कल के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है।उन्होंने अपने अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखने के साथ-साथ शिक्षा पर विशेष जोर देने का आह्वान किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिद्धौर प्रखंड सचिव संतोष कुमार निराला ने कहा अभिभावक अपने अपने बच्चों को अफीम व ब्राउन शुगर से दूर रखें। जबकि बच्चों से इस पर रोकथाम की भी अपील किया। कार्यक्रम के पश्चात जिले के विभिन्न प्रखंडों में समाज के बच्चो द्वारा मैट्रिक व इंटर में बेहतर प्रदर्शन करने पर उन्हें पाठ्यपुस्तक,प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।समरोह में करीब पांच सौ बच्चो को समानित किया गया।सम्मान पाकर बच्चे काफी खुश थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष केदार प्रसाद दांगी ने किया। जबकि संचालन महासचिव हीरेंद्र कुमार ने किया।सम्मान समारोह में जिला कोषाध्यक्ष देवनारायण दांगी,गिद्धौर प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर दांगी, सत्येंद्र कुमार कुशवाहा, विजय दांगी,नवल किशोर प्रसाद दांगी,प्रदीप दांगी, मनोज कुमार वर्मा, रामचंद्र दांगी,मुखिया बद्री दांगी, सहित जिले के विभिन्न प्रखंड से समाज के लोग उपस्थित थे।