Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Friday, October 17, 2025
Chatra News

जेएमएम की बैठक में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने व पार्टी के सिद्धांतों को हर घर तक पहुंचाने का आह्वान

गिद्धौर (चतरा): प्रखंड मुख्यालय के भास्कर स्वालंबन क्लब भवन में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा कि प्रखंड स्तरीय बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा व संचालन सचिव देवदीप कुमार ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया प्रभारी मनोज चंद्रा उपस्थित थे। बैठक में पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ जेएमएम के सिद्धांत को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया।साथ ही साथ सदस्यता अभियान पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में हेमंत सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की भी प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया। वही पंचायत स्तर पर कमेटी का विस्तार करते हुए इसकी सूची जिला समिति को सौंपने का निर्णय हुआ।बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षक देवचरण दांगी,चंद्रदेव साहू, देवनारायण दांगी,पूरन राम,एकरामुल हक, सलीम अख्तर,उपेंद्र दांगी,शशि कुमार गुप्ता, भुवनेश्वर दांगी,रमेश कुमार महतो सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Leave a Response