Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जन्म – मृत्यु निबंधन से सम्बंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाल का किया गया आयोजन
    Chatra News

    जन्म – मृत्यु निबंधन से सम्बंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाल का किया गया आयोजन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा विकास भवन स्तिथ सभाकक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार आज जन्म – मृत्यु निबंधन से संबंधित विशेष अभियान अन्तर्गत जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाल का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज़ अंसारी, जिला योजना पदाधिकारी सह सांख्यिकी पदाधिकारी अनूप कुमार, सिविल सर्जन चतरा श्याम नंदन सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अभय कुमार झा, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।जिला योजना पदाधिकारी सह सांख्यिकी पदाधिकारी अनूप कुमार द्वारा बताया गया कि विशेष अभियान के अन्तर्गत सभी सरकारी स्कूल कें प्रधानाध्यापक / ऑगनबाड़ी पर्यवेक्षिका / सेविका / सहिया को अपने -अपने क्षेत्राधिकार अन्तर्गत प्रत्येक बच्चे जिसका जन्म का निबंधन नहीं हुआ है उनको स्वयं संज्ञान लेते हुए निबंधन किया जाना है। जिसके तहत सभी आवश्यक कागजात यथा आवेदन पत्र, निबंधन पत्र (प्रपत्र-1) स्व अभिप्रमाणित शपथ पत्र, -पिता का पहचान पत्र, गवाहों का पहचान पत्र (ग्रामीण क्षेत्र में पाँच गवाह एवं शहरी क्षेत्र में दो गवाह) को संकलित करते हुए अपने क्षेत्र के पंचायत सचिव को प्राप्त कराएंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत सचिव जाँच प्रतिवेदन के साथ संकलित प्रपत्र को अनुमोदित करते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी को विलम्बित निबंधन हेतु अभिलेख प्रस्तुत करेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी से स्वीकृति आदेश प्राप्त होने के उपरांत पंचायत सचिव प्रमाण पत्र निर्गत एवं लाभुक को हस्तगत कराएंगे।साथ ही उन्होंने कहा कि सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को 05 जुलाई तक अपने-अपने प्रखण्ड में प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी/प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी / ऑगनबाड़ी पर्यवेक्षिका / सेविका/ सहायिका/ सभी सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं पंचायत सचिव को प्रशिक्षण देने व उक्त अभियान के अन्तर्गत पंचायत सचिव को नोडल पदाधिकारी नियुक्त करने का निदेश प्राप्त है। साथ ही आँगनबाड़ी स्तर पर भी तिथि निर्धारित करते हुए प्रशिक्षण का आयोजन करने एवं संबंधित पदाधिकारी/ कर्मी को 14 जुलाई से 21 जुलाई तक अपने क्षेत्राधिकार में जन्म संबंधी आवेदन निश्चित रूप से एकत्र किया जाय। 21 जुलाई के उपरांत नियमानुसार विलम्बित मृत्यु की घटना पर विशेष ध्यान देते हुए (जाँच-पड़ताल) शत प्रतिशत निबंधन करने हेतु कार्रवाई की जाए। मृत्यु निबंधन के संबंध में बी एल ओ एवं सहिया की विशेष मदद लेने व जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा अभियान के अन्तर्गत विशेष रूप से प्रधानाध्यापकों को सहयोग हेतु अपील करने की बात कही जिससे कि हर परिस्थिति में बैकलॉग ( जन्म-मृत्यु) को शत प्रतिशत कर अभियान को सफल बनाया जा सके। उक्त कार्यक्रम में सिविल सर्जन श्याम नंदन सिंह, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने जिंदा बेटी का किया प्रतीकात्मक पिंडदान

    July 3, 2026

    Chatra News : उपायुक्त के त्वरित संज्ञान से ढेबो गांव की वृद्ध महिला को मिली राहत, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृत

    July 3, 2026

    Chatra News : हाहे गांव में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

    July 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने जिंदा बेटी का किया प्रतीकात्मक पिंडदान July 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त के त्वरित संज्ञान से ढेबो गांव की वृद्ध महिला को मिली राहत, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृत July 3, 2026
    • Chatra News : हाहे गांव में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित July 3, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी के पेलतौल गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, नाबालिग गंभीर रूप से घायल July 3, 2026
    • Chatra News : ओझा गुनी के चक्कर में हुई आठ वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में मातम July 2, 2026
    • Chatra News : आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में धूमधाम से मनाया गया नेशनल डॉक्टर डे July 1, 2026
    • Chatra News : धरना के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता की बिगड़ी तबीयत,सदर अस्पताल के आईसीयू में किया गया भर्ती July 1, 2026
    • Chatra News : भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश मार्च: कालीचरण यादव की गिरफ्तारी पर शहर में हंगामा July 1, 2026
    • Chatra News : लमटा स्वास्थ्य केंद्र के समीप मांस पकाने और शराबखोरी से लोग परेशान July 1, 2026
    • Chatra News : राष्ट्रीय अंबेडकर सेवा समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित June 30, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.