Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Friday, October 17, 2025
Chatra News

उपायुक्त श्री अबु इमरान ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर माल्यार्पण कर किया शत शत नमन,राष्ट्र के प्रति भगवान बिरसा मुंडा के प्रेम से हमें प्रेरित होने की जरूरत है।

Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत जिले के अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें शत शत नमन किया।उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्र के प्रति भगवान बिरसा मुंडा के प्रेम से हमें प्रेरित होने की जरूरत है। जीवन में पहले राष्ट्र, फिर स्वयं की भावना होनी चाहिए। सशक्त सुंदर राष्ट्र के निर्माण के लिए धरती आबा के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है।

Leave a Response