गॉडफ्रे स्कूल चतरा की डायरेक्टर श्रीमती सुनीता सहाय “महिला सशक्तिकरण राष्ट्रीय पुरस्कार” से सम्मानित!



चतरा : देश के बड़े महिला शिक्षाविदों के साथ गॉडफ्रे स्कूल चतरा की डायरेक्टर श्रीमती सुनीता सहाय को श्री अनंत किशोर शरण ज्वाइंट सेक्रेट्री (पुलिस) मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स भारत सरकार द्वारा पूरी, उड़ीसा के राष्ट्रीय अधिवेशन में विशेष “महिला सशक्तिकरण राष्ट्रीय पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।
महिला सशक्तिकरण के दिशा, और शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए पसावा ने राष्ट्रीय अधिवेशन में शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं के उल्लेखनीय योगदान के लिए देश भर से विख्यात महिला शिक्षाविदों को सम्मनित करने का लक्ष्य रखा।
गॉडफ्रे स्कूल चतरा की डायरेक्टर श्रीमती सुनीता सहाय को शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए तथा बच्चों में क्वालिटी एजुकेशन प्रदान करने के लिए देश के 10 बड़े महिला शिक्षाविदों में चयनित की गईं तथा उन्हें एक पसावा के राष्ट्रीय अधिवेशन में विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर ज्वाइंट सेक्रेट्री पुलिस मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स गवर्नमेंट ऑफ इंडिया द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।