Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » नाली निर्माण अधूरा, सड़क पर बह रहा गंदा पानी; कीचड़ से राहगीर परेशान,दो महीने बाद भी पूरा नहीं हुआ निर्माण कार्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मरीजों को हो रही परेशानी
    Chatra News

    नाली निर्माण अधूरा, सड़क पर बह रहा गंदा पानी; कीचड़ से राहगीर परेशान,दो महीने बाद भी पूरा नहीं हुआ निर्माण कार्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मरीजों को हो रही परेशानी

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कान्हाचट्टी (चतरा)। प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुर टोला से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर नाली का गंदा पानी बहने के कारण पूरा रास्ता कीचड़मय हो गया है। इससे आम राहगीरों के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की स्थिति ऐसी हो गई है कि लोगों को गंदे पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त मार्ग पर 15वें वित्त आयोग की राशि से नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू हुए करीब दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक नाली का काम पूरा नहीं हो सका है। निर्माण कार्य अधूरा रहने के कारण नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। लगातार पानी जमा होने से सड़क पर कीचड़ फैल गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।

    मरीजों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

    इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आना-जाना होता है। खासकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कत हो रही है। मरीजों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के दौरान गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों को भी फिसलने का खतरा बना रहता है। वहीं, पैदल चलने वाले लोगों को कपड़े खराब होने और दुर्घटना की आशंका के बीच रास्ता पार करना पड़ रहा है।

    निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग

    स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली निर्माण का उद्देश्य सड़क पर बहने वाले गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था करना है, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा रहने के कारण लोगों की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ गई है। लोगों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से मामले में पहल करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए तथा सड़क पर बह रहे गंदे पानी की निकासी की तत्काल व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
    अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक नाली निर्माण कार्य पूरा कराकर ठाकुर टोला से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाले मार्ग को आवागमन के लिए सुगम बनाया जाता है।

    कान्हाचट्टी संवादाता नितेश कुमार सिंह

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार, राजनंदनी कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान

    November 2, 2026

    चतरा की आवाज दिल्ली के रामलीला मैदान से गूंजी, अरुण कुमार सिंह ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में उठाया लोकतंत्र का मुद्दा

    November 1, 2026

    चतरा में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम में वाटर स्पोर्ट्स सुविधाओं का सफल ट्रायल

    November 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार, राजनंदनी कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान November 2, 2026
    • चतरा की आवाज दिल्ली के रामलीला मैदान से गूंजी, अरुण कुमार सिंह ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में उठाया लोकतंत्र का मुद्दा November 1, 2026
    • चतरा में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम में वाटर स्पोर्ट्स सुविधाओं का सफल ट्रायल November 1, 2026
    • चतरा में 18 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई जेटेट-2026 की परीक्षा, 9,428 अभ्यर्थी हुए शामिल,दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा, उपायुक्त रवि आनंद ने चार केंद्रों का किया निरीक्षण November 1, 2026
    • नाली निर्माण अधूरा, सड़क पर बह रहा गंदा पानी; कीचड़ से राहगीर परेशान,दो महीने बाद भी पूरा नहीं हुआ निर्माण कार्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मरीजों को हो रही परेशानी November 1, 2026
    • लावालौंग थाना क्षेत्र अन्तर्गत दलित महिला से दुष्कर्म का आरोप, निलेश साव पर प्राथमिकी दर्ज November 1, 2026
    • किरानी बाबू के निधन से कान्हाचट्टी में शोक की लहर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़े ग्रामीण October 31, 2026
    • सड़क सुरक्षा की बैठक मे कहीं हम फैसला,कोल परियोजनाओं के भारी वाहनों में दो चालक व खलासी अनिवार्य October 31, 2026
    • जर्जर सड़क पर गिरा युवक । आई गम्भीर चोटे, मदद के लिए समाजसेवी गौतम रविदास ने बढ़ाया हाथ October 31, 2026
    • अफीम की अवैध खेती पर प्रशासन सख्त, मुखियाओं को एनडीपीएस एक्ट की धारा 47ए के तहत नोटिस October 28, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.