
जमशेदपुर। आज तड़के लगभग 3:00 बजे के आसपास मरीन ड्राइव दोमुहानी के ठीक पहले एक खड़े डाला ट्रक JH02T 397 1 को पीछे से स्विफ्ट कार JH05 DF 6450 ने टक्कर मारी। कार में चार लोग सवार थे। जिसमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल है। टक्कर इतनी जोरदार थी की कर के परकच्चे उड़ गए। यहां तक की कार में बैठे हुए चारों लोगों के शरीर भी चिन्ह भिन्न हो गए। ट्रैफिक डीएसपी श्रीनीरज ने बताया की ट्रक में कुछ खराबी आ गई थी, जिसे उसको खड़ी कर रखी गई थी। किसी तरह का ट्रक खड़े होने की साइन भी नहीं थी। जिससे ट्रक दिखाई पड़ती। उन्होंने बताया कि चारों में एक मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल है। सभी शवों को एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है। वही जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मैं पिछले दो महीना से यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए लगा हूं। देखिए यहां पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं जली है। जिससे घुप अंधेरा रहता है। उन्होंने बताया कि यह बहुत ही दुखद घटना है। कांग्रेस पार्टी इस भीषण दुर्घटना के लिए शोक व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि हमने जो मांग की थी उस पर जिला प्रशासन काम शुरू कर दिया था, लेकिन अभी तक सही व्यवस्था नहीं हो पाई है।
