Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : SIR-2026 को लेकर प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ Google Meet के माध्यम से बैठक, फर्जीवाड़े पर सख्त निर्देश
    Chatra News

    Chatra News : SIR-2026 को लेकर प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ Google Meet के माध्यम से बैठक, फर्जीवाड़े पर सख्त निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 (SIR-2026) के सफल एवं पारदर्शी क्रियान्वयन को लेकर आज चतरा जिले के प्रज्ञा केंद्र एवं CSC संचालकों के साथ Google Meet के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, झारखण्ड, राँची एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, चतरा  रवि आनंद के निदेशानुसार किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप निर्वाचन पदाधिकारी, चतरा रवींद्र कुमार द्वारा की गई।

    बैठक में SIR-2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन एवं दस्तावेजों के सत्यापन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संचालकों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर दस्तावेजों से छेड़छाड़, फर्जीवाड़ा अथवा गलत दस्तावेज को वैध दर्शाकर ऑनलाइन आवेदन करने की अनुमति नहीं होगी।

    वर्ष 2003 की मतदाता सूची से छेड़छाड़ पर रोक

    बैठक में वर्ष 2003 की मतदाता सूची के संबंध में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया। संचालकों को निर्देशित किया गया कि उपलब्ध अभिलेखों का उपयोग निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही किया जाए तथा मतदाता सूची में किसी प्रकार का अनधिकृत संशोधन, छेड़छाड़ अथवा फर्जीवाड़ा न किया जाए।

    संदिग्ध एवं फर्जी दस्तावेजों पर होगी कार्रवाई

    अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी विदेशी नागरिक का नाम अथवा किसी फर्जी व्यक्ति के दस्तावेज को गलत तरीके से शामिल नहीं किया जाए। यदि किसी आवेदक या उसके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज संदिग्ध अथवा फर्जी प्रतीत होते हैं, तो ऐसे आवेदन को ऑनलाइन दर्ज नहीं किया जाएगा तथा इसकी सूचना तत्काल संबंधित पदाधिकारी को दी जाएगी।

    खतियान एवं वंशावली के सत्यापन पर जोर

    SIR-2026 के अंतर्गत खतियान के साथ वंशावली अथवा पारिवारिक सूची संलग्न होने की स्थिति में संबंधित अंचल अधिकारी द्वारा सत्यापन किए जाने के पश्चात ही आवेदन को ऑनलाइन करने का निर्देश दिया गया। संचालकों को दस्तावेजों की जांच में पूरी सावधानी एवं निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

    अनियमितता पाए जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

    बैठक में सभी प्रज्ञा केंद्र एवं अन्य संबंधित केंद्र संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे उपर्युक्त सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर अनियमितता, फर्जीवाड़ा अथवा निर्वाचन संबंधी निर्देशों की अवहेलना में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध BNS के प्रावधानों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    साथ ही जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, चतरा एवं CSC जिला प्रबंधक, चतरा द्वारा दिए गए आवश्यक निर्देशों तथा विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का भी सावधानीपूर्वक एवं अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी कौस्तव सरकार, चतरा जिले के सीएससी मैनेजर प्रेम प्रताप सिंह,विभिन्न प्रज्ञा केंद्र संचालक  समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Crime News : 24 कांडों में वांछित गौवंशीय पशु तस्करी-वध का आरोपी घर से गिरफ्तार

    September 10, 2026

    तेज रफ्तार कार ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, चालक बसंत राणा की मौत, तीन घायल

    September 10, 2026

    Chatra News : उपायुक्त रवि आनंद ने किया टंडवा प्रखंड का दौरा, प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

    September 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : SIR-2026 को लेकर प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ Google Meet के माध्यम से बैठक, फर्जीवाड़े पर सख्त निर्देश September 11, 2026
    • Crime News : 24 कांडों में वांछित गौवंशीय पशु तस्करी-वध का आरोपी घर से गिरफ्तार September 10, 2026
    • तेज रफ्तार कार ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, चालक बसंत राणा की मौत, तीन घायल September 10, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त रवि आनंद ने किया टंडवा प्रखंड का दौरा, प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण September 9, 2026
    • Chatra News : जन्म-मृत्यु निबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शत-प्रतिशत ऑनलाइन निबंधन सुनिश्चित करें : उपायुक्त September 9, 2026
    • चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़100 में करीब 90 मरीज सर्दी-खांसी, बुखार, पेट दर्द और दस्त की शिकायत लेकर पहुंच रहे अस्पताल September 9, 2026
    • राजपुर के बंदा गहड़ी दोमुहान नदी में मिला 50 वर्षीय रेवा भुइयां का शव, पांच दिन से थे लापता September 8, 2026
    • चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 41 लाख का डोडा बरामद,सतितांड में मिट्टी के घर से 272 किलो डोडा जब्त, एनडीपीएस में केस दर्ज September 7, 2026
    • Crime News : बड़कागांव पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के साथी को दबोचा, हथियार और पर्चे बरामद September 6, 2026
    • फरिश्ता बनकर पहुंचे CO गौरव कुमार, घायल को क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से निकाल पहुंचाया अस्पताल, खुद हुए खून से लथपथ September 6, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.