Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Crime News : 24 कांडों में वांछित गौवंशीय पशु तस्करी-वध का आरोपी घर से गिरफ्तार
    Chatra News

    Crime News : 24 कांडों में वांछित गौवंशीय पशु तस्करी-वध का आरोपी घर से गिरफ्तार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : 24 कांडों में पुलिस को वांछित आरोपी आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया। गौवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी एवं वध से जुड़े मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे मो. अनवर उर्फ नेपाली कुरैशी को सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ सदर थाना में 23 और कुंदा थाना में एक मामला दर्ज है। वर्ष 2013 से लेकर 2026 तक दर्ज इन मामलों में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम समेत कई गंभीर धाराएं शामिल हैं। सदर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि विभिन्न मामलों में वांछित अनवर उर्फ नेपाली कुरैशी अपने घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही उसका सत्यापन कराया गया। सूचना की पुष्टि होने के बाद सदर पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसके ठिकाने पर छापेमारी की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. अनवर उर्फ नेपाली कुरैशी, पिता मो. सराज कुरैशी, निवासी बिड़ मुहल्ला, शहादत चौक, सदर थाना क्षेत्र, चतरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ सदर थाना में वर्ष 2013 से लगातार मामले दर्ज होते रहे हैं। इनमें मारपीट के साथ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम, झारखंड बोवाइन एनिमल प्रिजर्वेशन ऑफ स्लॉटर एक्ट तथा अन्य संबंधित धाराओं के मामले शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सदर थाना में कांड संख्या 207/2013, 234/2015, 84/2016, 194/2016, 379/2016, 190/2017, 192/2017, 337/2017, 350/2017, 225/2018, 57/2019, 58/2019, 378/2019, 399/2019, 42/2020, 119/2021, 143/2022, 407/2022, 233/2024, 349/2024, 145/2025, 199/2025 एवं 82/2026 दर्ज हैं। वहीं कुंदा थाना में कांड संख्या 17/2019 उसके खिलाफ दर्ज है। लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर रहने वाला आरोपी अपने घर पहुंचा तो गुप्त सूचना ने पुलिस को मौका दे दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना समय गंवाए कार्रवाई की और उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके पुराने मामलों की स्थिति, प्रत्येक कांड में उसकी भूमिका तथा संभावित अन्य संलिप्तताओं की जांच कर रही है। एसडीपीओ सन्नी वर्धन के अनुसार,आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गौवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी एवं वध से जुड़े मामलों में उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग जुड़े रहे हैं। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी अभियान में एसडीपीओ सन्नी वर्धन, सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव समेत सदर थाना एवं चतरा के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, समय पर परामर्श एवं उपचार आत्महत्या की रोकथाम में महत्वपूर्ण : सिविल सर्जन

    September 12, 2026

    पोस्तिया में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन, 600 बोतल नकली शराब जब्त

    September 12, 2026

    जर्जर सड़कों के कालीकरण व पुनर्निर्माण की मांग को लेकर सांसद को सौंपा आवेदन

    September 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • जातीय जनगणना में ओबीसी कॉलम की मांग, 16 सितंबर को लोकभवन तक कांग्रेस का पैदल मार्च September 12, 2026
    • विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, समय पर परामर्श एवं उपचार आत्महत्या की रोकथाम में महत्वपूर्ण : सिविल सर्जन September 12, 2026
    • पोस्तिया में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन, 600 बोतल नकली शराब जब्त September 12, 2026
    • जर्जर सड़कों के कालीकरण व पुनर्निर्माण की मांग को लेकर सांसद को सौंपा आवेदन September 12, 2026
    • Chatra News : टंडवा में पुलिस टीम पर हुए पथराव में पूर्व मुखिया समेत दो गिरफ्तार September 11, 2026
    • Chatra News : SIR-2026 को लेकर प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ Google Meet के माध्यम से बैठक, फर्जीवाड़े पर सख्त निर्देश September 11, 2026
    • Crime News : 24 कांडों में वांछित गौवंशीय पशु तस्करी-वध का आरोपी घर से गिरफ्तार September 10, 2026
    • तेज रफ्तार कार ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, चालक बसंत राणा की मौत, तीन घायल September 10, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त रवि आनंद ने किया टंडवा प्रखंड का दौरा, प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण September 9, 2026
    • Chatra News : जन्म-मृत्यु निबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शत-प्रतिशत ऑनलाइन निबंधन सुनिश्चित करें : उपायुक्त September 9, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.