Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » JSSC-JPSC-CGL अभ्यर्थियों के समर्थन में जलछाजन से केसरी चौक तक पैदल मार्च, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उगला आक्रोश
    Chatra News

    JSSC-JPSC-CGL अभ्यर्थियों के समर्थन में जलछाजन से केसरी चौक तक पैदल मार्च, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उगला आक्रोश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा की गर्म सड़कों पर शनिवार शाम आक्रोश की आग देखी गई। केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो के आह्वान पर आजसू पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता JSSC, JPSC और CGL परीक्षाओं में छात्रों पर चल रहे दमन के खिलाफ सड़क पर उतर आए। राज्य सरकार पर छात्रों की आवाज़ कुचलने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने चतरा के केसरी चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। वहीं यह कार्यक्रम जलछाजन से शुरू हुआ और पैदल मार्च केसरी चौक तक पहुंचा, जहां पुतला दहन के जरिए छात्रों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाई गई!कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष शिवलाल दांगी ने किया। मंच पर केंद्रीय सदस्य सह जिला प्रभारी संदीप सिंह, केंद्रीय सदस्य हिरा निषाद, कार्यकारी जिला अध्यक्ष छोटु सिंह भोगता, जिला प्रधान सचिव राजेंद्र साहू, जिला सचिव अनिल सिंह, युवा जिला प्रभारी रौशन शर्मा सहित दर्जनों नेता मौजूद रहे। वहीं प्रदर्शनकारियों का गुस्सा साफ झलक रहा था। उनका कहना है कि एक तरफ छात्रों पर FIR दर्ज की जा रही है, तो दूसरी तरफ JMM के कार्यकर्ता छात्रों पर लाठी से हमला कर रहे हैं। आजसू ने साफ चेतावनी दी है कि अगर छात्रों पर यह जुल्म नहीं रुका, तो आंदोलन और तेज होगा ! मयुरहंड प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर मेहता, हंटरगंज प्रखंड अध्यक्ष पप्पु चंद्रवंशी, नगर कार्यकारी अध्यक्ष सोनु साह, राहुल कुमार, नगर सचिव दिलीप वर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, विकास कुमार, निरज पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता इस आक्रोश में शामिल हुए। चतरा की शाम को आजसू के नारों ने गूंजा दिया—छात्रों के हक के लिए, बेरोजगारी के खिलाफ, और दमन के खिलाफ।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    फरिश्ता बनकर पहुंचे CO गौरव कुमार, घायल को क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से निकाल पहुंचाया अस्पताल, खुद हुए खून से लथपथ

    September 6, 2026

    UMS चिरीदीरी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम

    September 5, 2026

    श्रमदान कर ग्रामीणों ने बनाई 300 फीट लंबी सड़क, पूर्व में राशि निकासी के बावजूद सड़क नहीं बनने का आरोप

    September 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Crime News : बड़कागांव पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के साथी को दबोचा, हथियार और पर्चे बरामद September 6, 2026
    • फरिश्ता बनकर पहुंचे CO गौरव कुमार, घायल को क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से निकाल पहुंचाया अस्पताल, खुद हुए खून से लथपथ September 6, 2026
    • गिरिडीह न्यूज़ : हेमंत के करीबी मंत्री सुदिव्य सोनू का हार्ट अटैक से निधन, चार विभागों की जिम्मेदारी छोड़ गए September 6, 2026
    • UMS चिरीदीरी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम September 5, 2026
    • श्रमदान कर ग्रामीणों ने बनाई 300 फीट लंबी सड़क, पूर्व में राशि निकासी के बावजूद सड़क नहीं बनने का आरोप September 5, 2026
    • JSSC-JPSC-CGL अभ्यर्थियों के समर्थन में जलछाजन से केसरी चौक तक पैदल मार्च, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उगला आक्रोश September 5, 2026
    • हंटरगंज बाजार में बिजली विभाग का डोर-टू-डोर अभियान, बकाया बिल जमा करने की अपील September 5, 2026
    • पिकनिक मनाने नदी पहुंचे तीन दोस्त, दो की संदेहास्पद मौत, तीसरे की तलाश जारी September 4, 2026
    • एस एस बी के द्वारा आयोजित बीस दिवसीय मोटरसाइकिल रिपेयरिंग प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन September 3, 2026
    • सड़क सुरक्षा को लेकर हंटरगंज पुलिस का सख्त अभियान, वाहन चालकों को किया जागरूक September 3, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.