
Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र अन्तर्गत 31जुलाई को लिखित आवेदन पर चानी स्कूल के समीप जलमीनार में लगे सोलर प्लेट की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया सोलर प्लेट भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सुनील यादव, पिता मुकेश यादव, ग्राम चानी, तथा श्रवण कुमार साहू, पिता राजकुमार साहू, ग्राम बांदू, दोनों थाना लावालौंग के निवासी, को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों की संलिप्तता सामने आने पर उनके पास से चोरी किया गया सोलर जलमीनार प्लेट बरामद कर लिया गया। तथा लावालौंग थाना कांड संख्या 53/26 धारा 303(2)/317( 5) /3(5) के तहत् पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार ने कहा कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
रिपोर्टर मो० साजिद
