
Chatra : लावालौंग प्रखंड कार्यालय में नव पदस्थापित नाजीर जुनैद ताज की कार्यशैली को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं,मनरेगा कर्मियों में नाराजगी काफ़ी नाराज़गी देखी जा रही है। मामले को लेकर बीपीओ समेत सभी मनरेगा कर्मियों ने बीडीओ को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।आवेदन की प्रतिलिपि चतरा उपायुक्त और उप विकास आयुक्त को भी सौंपी गई है।मनरेगा कर्मियों का आरोप है कि प्रखंड नाजीर जुनैद ताज द्वारा उनकी हाजिरी गलत तरीके से काटी जा रही है। कर्मियों के अनुसार वे प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में एसआईआर से संबंधित कार्यों में लगे हुए हैं। इसके बावजूद भी उनकी उपस्थिति को लेकर कार्रवाई की जा रही है,जिससे उनमें रोष है।
कर्मियों ने नाजीर पर वसूली करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बीडीओ से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही नाजीर जुनैद ताज का अविलंब स्थानांतरण करने की मांग करते हुए कहा है कि इससे प्रखंड में मनरेगा से जुड़े कार्यों का संचालन सुचारू रूप से हो सकेगा।
