
कान्हाचट्टी (चतरा): जेपीएससी में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में मंगलवार की शाम राजपुर बाजार में शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकाला गया। शाम 5 बजे से 7 बजे तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रतिभागियों ने हाथों में मशाल लेकर राजपुर बाजार के विभिन्न मार्गों से शांतिपूर्ण मार्च किया। इस दौरान उन्होंने जेपीएससी की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि योग्य अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और मेरिट आधारित होनी चाहिए। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की भी मांग की। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें प्रशासन एवं सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया।
कान्हाचट्टी संवादाता नितेश कुमार सिंह
