Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : इटखोरी में 60 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, उड़ीसा के गुलगुलिया गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
    Chatra News

    Chatra News : इटखोरी में 60 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, उड़ीसा के गुलगुलिया गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : इटखोरी बाजार में 12 जुलाई को ज्वेलरी व्यवसायी दिलीप सोनी की बाइक की डिक्की से करीब 60 लाख रुपये मूल्य के जेवरात उड़ाने के सनसनीखेज मामले का चतरा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने उड़ीसा के जाखापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दशमनिया गांव निवासी दीपक प्रधान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कुख्यात गुलगुलिया गिरोह का सक्रिय सदस्य है। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में किया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पहले भी कई चोरी, छिनतई और डिक्की से सामान उड़ाने की घटनाओं में शामिल रहा है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि उसने चतरा जिले के पत्थलगड़ा और जोरी थाना क्षेत्र में भी ज्वेलरी कारोबारियों से छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया था।

    पहले की रेकी, फिर दिया चोरी का सोना खरीदने का झांसा

    पुलिस जांच में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एसपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी दीपक प्रधान ने दिलीप सोनी की दुकान की कई दिनों तक रेकी की थी। इसके बाद वह ग्राहक बनकर दुकान पहुंचा और व्यवसायी को आधा किलो चोरी का सोना सस्ते दामों में बेचने का प्रस्ताव दिया। इसी बहाने उसने व्यवसायी की गतिविधियों, आने-जाने के समय और जेवरात ले जाने के तरीके की पूरी जानकारी जुटा ली। योजना के तहत बाद में बाइक की डिक्की से लाखों रुपये के जेवरात उड़ा लिए गए।

    उड़ीसा का आकाश प्रधान चला रहा था गिरोह

    पुलिस के अनुसार इस संगठित गिरोह का सरगना उड़ीसा का आकाश प्रधान है। वह गिरोह में शामिल युवकों को अपराध करने के लिए एक लाख रुपये मासिक तक का भुगतान करता था। गिरोह में उड़ीसा के दशमनिया एवं आसपास के गांवों के दर्जनों युवक शामिल हैं, जिन्हें योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न राज्यों में चोरी और छिनतई की वारदातों के लिए भेजा जाता था।
    हैदराबाद में दी जाती थी विशेष ट्रेनिंग एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि गिरोह के सदस्यों को हैदराबाद में विशेष प्रशिक्षण दिया जाता था। वहां उन्हें बाइक और कार की डिक्की बिना नुकसान पहुंचाए खोलने, भीड़ में पहचान छिपाने, रेकी करने तथा वारदात के बाद तेजी से फरार होने की तकनीक सिखाई जाती थी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें अलग-अलग राज्यों में सक्रिय कर दिया जाता था।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

    September 19, 2026

    रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

    September 19, 2026

    मंधनिया आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले संगठन व कैडर सम्मानित

    September 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना September 19, 2026
    • रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला September 19, 2026
    • मंधनिया आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले संगठन व कैडर सम्मानित September 18, 2026
    • एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल September 18, 2026
    • मुर्गा फार्म से बाइक, मोबाइल और मुर्गों की चोरी का खुलासा; अन्य आरोपियों की तलाश जारी September 18, 2026
    • चतरा में अपहरण का खुलासा, जंगल से चालक बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार September 18, 2026
    • लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना September 18, 2026
    • तीज की रात मातम में बदल गई”: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, दो गिरफ्तार September 17, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के कोलकोले पंचायत में पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ September 17, 2026
    • बीएसएफ जवान के सूने घर में लाखों की चोरी, जेवर व समिति की नकदी ले उड़े चोरघर का ताला तोड़कर अलमारी व बक्से खंगाले, करीब पांच लाख के जेवर और दो से तीन लाख रुपये नकद चोरी होने का दावा September 17, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.