Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : बहन के घर रह रही युवती बनी बिनब्याही मां,नवजात का शव मिलने से सनसनी, पुलिस हर पहलुओं पर कर रही है जाँच
    Chatra News

    Chatra News : बहन के घर रह रही युवती बनी बिनब्याही मां,नवजात का शव मिलने से सनसनी, पुलिस हर पहलुओं पर कर रही है जाँच

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र अन्तर्गत मंधनियां पंचायत के जामुनबांध गांव में एक अविवाहित युवती द्वारा नवजात को जन्म देने और उसके शव को फेंकने के बाद शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार युवती अपनी बहन के घर रह रही थी। बताया जा रहा है कि उसने गुप्त रूप से एक नवजात को जन्म दिया।बाद में नवजात का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से नवजात के शव को बरामद कर अपने कब्जे में लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का डीएनए टेस्ट और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया गया है।मामले की जांच कर रहे एसआई विधायक प्रसाद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया पीड़िता की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं प्रतीत होती है। पूछताछ के दौरान उसने इशारे से गांव के एक व्यक्ति पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं, कुछ ग्रामीण पीड़िता के बहनोई पर भी संदेह जता रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है। सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और जिम्मेदार व्यक्तियों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

    रिपोर्टर मो0 साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

    September 19, 2026

    रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

    September 19, 2026

    मंधनिया आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले संगठन व कैडर सम्मानित

    September 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना September 19, 2026
    • रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला September 19, 2026
    • मंधनिया आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले संगठन व कैडर सम्मानित September 18, 2026
    • एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल September 18, 2026
    • मुर्गा फार्म से बाइक, मोबाइल और मुर्गों की चोरी का खुलासा; अन्य आरोपियों की तलाश जारी September 18, 2026
    • चतरा में अपहरण का खुलासा, जंगल से चालक बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार September 18, 2026
    • लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना September 18, 2026
    • तीज की रात मातम में बदल गई”: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, दो गिरफ्तार September 17, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के कोलकोले पंचायत में पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ September 17, 2026
    • बीएसएफ जवान के सूने घर में लाखों की चोरी, जेवर व समिति की नकदी ले उड़े चोरघर का ताला तोड़कर अलमारी व बक्से खंगाले, करीब पांच लाख के जेवर और दो से तीन लाख रुपये नकद चोरी होने का दावा September 17, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.