
चतरा: अंचलाधिकारी गौरव कुमार राय ने NO Entry नियम तोड़ने वाले कोयला लोड हाइवा चालकों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने दो कोयला लदे हाइवा संख्या JH02BM-6260 एवं JH02BM-7352 को निर्धारित मार्ग छोड़कर ग्रामीण रास्ते से तेज गति में गुजरते देखा। रोकने का प्रयास करने पर चालक वाहन लेकर भागने लगे, जिन्हें सुरक्षा बल की मदद से सेरेनदाग के पास पकड़ा गया। CO ने मामले को गंभीर मानते हुए सरकारी आदेश की अवहेलना, NO Entry नियम का उल्लंघन, सरकारी कार्य में बाधा और ग्रामीणों की सुरक्षा से खिलवाड़ को लेकर थाना प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा की है। अंचलाधिकारी की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि नियम तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
