
चतरा: झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न एवं क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष एवं देवघर से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक सुरेश पासवान के चतरा आगमन पर परिषद भवन में राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।बैठक में संगठन विस्तार, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा चतरा जिले के समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आम जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से विधानसभा तक पहुँचाने तथा सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया गया। विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है और कार्यकर्ताओं को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उन्हें गाँव-गाँव जाकर लोगों की समस्याओं से जुड़ने का आह्वान किया।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मुर्तजा, प्रदेश सचिव योगेंद्र प्रसाद यादव,सुनील कुमार सिन्हा, युवा प्रखंड अध्यक्ष कारण दास, जिला युवा उपाध्यक्ष अरुण कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में राजद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय, जनसेवा और विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच लगातार सक्रिय रहेगा तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
