
Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र में लगातार कार्रवाई कर मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लावालौंग पुलिस ने अफीम की अवैध खेती के मामले में फरार चल रहे एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त विषय की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि लावालौंग थाना कांड संख्या 71/25 में दर्ज अफीम की अवैध खेती के मामले के प्राथमिकी अभियुक्त लमटा पंचायत के अम्बाटांड गांव निवासी पचास वर्षीय महेंद्र गंझू को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त पर अफीम जैसे मादक पदार्थों की अवैध खेती करने एवं उसे बढ़ावा देने का आरोप है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती और कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर मो0 साजिद
