Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने का लिया संकल्प, राजद ने मनाया 30वां स्थापना दिवस
    Chatra News

    Chatra News : सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने का लिया संकल्प, राजद ने मनाया 30वां स्थापना दिवस

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। राष्ट्रीय जनता दल के 30वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को अल्पसंख्यक एवं दलित प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शहीद अब्दुल हमीद भवन में समारोह आयोजित कर पार्टी का झंडा फहराया गया तथा केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मुर्तजा थे। अध्यक्षता समीम इदृशी ने की, जबकि संचालन राजेंद्र राम ने किया।मुख्य अतिथि डॉ. मुर्तजा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की रक्षा के उद्देश्य से हुई थी। आज भी पार्टी उसी विचारधारा के साथ गरीबों, किसानों, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों एवं अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं तथा दलित एवं अल्पसंख्यक समाज के लोगों से अपील की कि वे निर्धारित प्रपत्र सही ढंग से भरें तथा आम जनता को भी प्रपत्र भरने में सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। प्रदेश सचिव योगेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान की मूल भावना के समक्ष लगातार चुनौतियां खड़ी की जा रही हैं। ऐसे समय में राष्ट्रीय जनता दल की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, भाईचारे और समान भागीदारी की लड़ाई को और तेज करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। करण दास ने कहा कि राजद ने हमेशा शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज़ बुलंद की है। युवाओं को सामाजिक न्याय की विचारधारा से जोड़कर परिवर्तन की नई इबारत लिखनी होगी। केदार भुइयां ने कहा कि दलित, पिछड़े, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज की एकजुटता लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा के लिए सभी वर्गों से संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापकों के योगदान को स्मरण करते हुए सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव नंदकिशोर ठाकुर, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर यादव, रामभरोस यादव, युवा उपाध्यक्ष अरुण कुमार यादव,कमेशर दास ,शाहीन खातून, मो अहमद हुसैन, मो सरफुदिन, मो अब्दुल्ला ,मो गुलाम मुस्तफा, मो अख्तर, तबशुम आरा, मो इशात, मो इस्माइल, मो शेराज सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : झोला छाप के द्वारा इलाज के दौरान 19 वर्षीय युवती की मौत,क्लीनिक को किया गया सील, डॉक्टर फरार

    September 2, 2026

    MMDR कानून के विरोध में सात सितंबर को झामुमो का धरना-प्रदर्शन

    September 2, 2026

    हृदय विदारक: जमीन बचाने गई महिला ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाई, पुत्र और ASI झुलसे परिवार का दावा 100 साल से घर

    September 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : झोला छाप के द्वारा इलाज के दौरान 19 वर्षीय युवती की मौत,क्लीनिक को किया गया सील, डॉक्टर फरार September 2, 2026
    • कान्हाचट्टी मे भाजपा मंडल की मासिक बैठक में SIR पर चर्चा September 2, 2026
    • MMDR कानून के विरोध में सात सितंबर को झामुमो का धरना-प्रदर्शन September 2, 2026
    • हृदय विदारक: जमीन बचाने गई महिला ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाई, पुत्र और ASI झुलसे परिवार का दावा 100 साल से घर September 2, 2026
    • Chatra News : संगठन के साथ लौटे जयराम महतो: न्यायालय से जमानत, कार्यकर्ताओं ने गले लगाया September 1, 2026
    • Crime News : शहादत चौक फायरिंग का पर्दाफाश,देशी कट्टा, कारतूस और बाइक बरामद August 31, 2026
    • Crime News : निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र के समीप पुल के नीचे मिला युवक का शव August 31, 2026
    • सिरते तैय्यबा की झलक: 8 स्टॉल में बच्चियों ने पेश की पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और इस्लामी इतिहास की कहानी August 30, 2026
    • MMDR BILL नहीं चलेगा: चतरा में झामुमो का घर-घर जनजागरण, सड़क से सदन तक protest की चेतावनी August 30, 2026
    • व्हाट्सऐप लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 9,999 रुपये, हंटरगंज में साइबर ठगी का मामला August 30, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.