Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : राष्ट्रीय अंबेडकर सेवा समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
    Chatra News

    Chatra News : राष्ट्रीय अंबेडकर सेवा समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लावालौंग/चतरा : राष्ट्रीय अंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में लावालौंग में आयोजित एक गरिमामयी प्रतिभा सम्मान समारोह में क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र / छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. नंद किशोर सिंह सुलभ विभागाध्यक्ष, बीएड, चतरा कॉलेज) एवं विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. नंद किशोर सिंह सुलभ ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का मंत्र दिया। वहीं, विशिष्ट अतिथि बीडीओ विपिन कुमार भारती ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करना समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है, जिससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ता है।
    युवा सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है समिति
    कार्यक्रम के आयोजक रंजय भारती झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा ने कहा कि समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना राष्ट्रीय अंबेडकर सेवा समिति का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में समिति भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करती रहेगी ताकि सुदूर क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर मुख्य रूप से शंकर साहू, रक्तमित्र के संस्थापक विवेक केशरी,भाजपा मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू, पंकज केशरी, चतरा कॉलेज के पूर्व एबीवीपी छात्र अध्यक्ष रवि विश्वकर्मा, नीरज चंद्रवंशी, अक्षय ठाकुर, चुरामन साहू, अरविंद नंद कश्यप, विरोधी गंझू एवं रामजीत गंझू सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में मेधावी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

    रिपोर्टर मो0 साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : अमरुद के पेड़ से दतवन तोड़ते समय करंट ने छीना जीवन; घर में सन्नाटा छा गया

    June 30, 2026

    Chatra News : उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोंडा गढ़ा बूथ संख्या 414 में SIR को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

    June 30, 2026

    Chatra News : लावालौंग के लमटा में प्रिमियम लिग का शुभारंभ,जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति में हुई आगाज।प्रथम दिन बारिश से बाधित हुआ मैच

    June 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : राष्ट्रीय अंबेडकर सेवा समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित June 30, 2026
    • Chatra News : अमरुद के पेड़ से दतवन तोड़ते समय करंट ने छीना जीवन; घर में सन्नाटा छा गया June 30, 2026
    • Chatra News : उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोंडा गढ़ा बूथ संख्या 414 में SIR को लेकर महत्वपूर्ण बैठक June 30, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के लमटा में प्रिमियम लिग का शुभारंभ,जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति में हुई आगाज।प्रथम दिन बारिश से बाधित हुआ मैच June 30, 2026
    • Chatra News : शहर से सटे हेरु डैम में युवक का शव मिलने से सनसनी,हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस June 30, 2026
    • Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने लाभुकों के बीच सर्वजन पेंशन योजना के स्वीकृति पत्र एवं दिव्यांग लाभुक को ट्राइसाइकिल का किया वितरण June 29, 2026
    • Hazaribagh News : मिलेनियम पब्लिक स्कूल के जागरूकता अभियान में बिना हेलमेट वालों को समझाया, सुरक्षित सफर का लिया संकल्प June 29, 2026
    • Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने राजस्व संग्रहण, DMFT योजनाओं एवं SIR-2026 की समीक्षा की, लक्ष्य प्राप्ति एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश June 29, 2026
    • Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने न्यायालय वादों, राजस्व एवं भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा कर त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश June 29, 2026
    • चतरा पुलिस ने दो दिन में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर, परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार June 29, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.