
कान्हाचट्टी/छतरा : जमरी बाकसपुरा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोंडा गढ़ा स्थित बूथ संख्या 414 में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर अहम बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची सत्यापन, अनमैपिंग प्रक्रिया और यह सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई कि एक भी पात्र मतदाता का नाम वंचित न रहे।बैठक में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह, जमरी बाकसपुरा पंचायत के मुखिया मो. आफताब, भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सतीश सिंह, झामुमो प्रखंड सोशल मीडिया प्रभारी श्यामलाल भारती, पारा शिक्षक प्रदीप पांडेय, बीएलओ किरण देवी सहित कई ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। बीएलओ किरण देवी ने बताया कि बूथ 414 में 22 मतदाताओं का अनमैपिंग किया जाना है और इसे सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सहयोग का आग्रह किया।बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 जून से घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। सभी उपस्थित लोगों ने इस कार्यक्रम को किसी भी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने वाला सामूहिक प्रयास बताकर, प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सुरक्षित रखने और किसी भी योग्य मतदाता को सूची से वंचित न रहने देने का संकल्प लिया।
