Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : लावालौंग के लमटा में प्रिमियम लिग का शुभारंभ,जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति में हुई आगाज।प्रथम दिन बारिश से बाधित हुआ मैच
    Chatra News

    Chatra News : लावालौंग के लमटा में प्रिमियम लिग का शुभारंभ,जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति में हुई आगाज।प्रथम दिन बारिश से बाधित हुआ मैच

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के लमटा में आयोजित लमटा प्रिमियम लिग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने संयुक्त रूप से किया। उक्त विषय की जानकारी देते हुए शिक्षक सह समाजसेवी अशोक कुमार पासवान ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल चार टीमें हिस्सा ले रही हैं,जिसमें विश्वकर्मा सुपर किंग्स,ट्रेडर्स इलेवन,इलेवन ब्रदर्स और जेपीसी शामिल हैं। टूर्नामेंट के आयोजक राहुल कुमार तथा संचालक अमित कुमार एवं राकेश कुमार हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि मिथलेश कुमार चौबे, अमन प्रधान, बैजनाथ प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस दौरान आयोजक मंडली ने सभी अतिथियों का भगवा अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच विश्वकर्मा सुपर किंग्स और ट्रेडर्स इलेवन के बीच खेला गया।टॉस जीतकर विश्वकर्मा सुपर किंग्स ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेडर्स इलेवन की टीम ने 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 64 रन बनाए और विश्वकर्मा सुपर किंग्स को जीत के लिए 65 रन का लक्ष्य दिया।
    लक्ष्य का पीछा करने उतरी विश्वकर्मा सुपर किंग्स की टीम ने दो ओवर में 30 रन बना लिए थे, तभी अचानक बारिश शुरू हो गई,जिसके कारण मैच को रद्द करना पड़ा।आयोजकों ने बताया कि अब यह मैच रिजर्व डे के रूप में सोमवार को खेला जाएगा।
    टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 10-10 ओवर के होंगे,जिसमें तीन ओवर का पावर प्ले तथा बराबरी की स्थिति में एक ओवर का सुपर ओवर रखा गया है।

    रिपोर्टर मो0 साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : शहर से सटे हेरु डैम में युवक का शव मिलने से सनसनी,हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

    June 30, 2026

    Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने लाभुकों के बीच सर्वजन पेंशन योजना के स्वीकृति पत्र एवं दिव्यांग लाभुक को ट्राइसाइकिल का किया वितरण

    June 29, 2026

    Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने राजस्व संग्रहण, DMFT योजनाओं एवं SIR-2026 की समीक्षा की, लक्ष्य प्राप्ति एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

    June 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : लावालौंग के लमटा में प्रिमियम लिग का शुभारंभ,जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति में हुई आगाज।प्रथम दिन बारिश से बाधित हुआ मैच June 30, 2026
    • Chatra News : शहर से सटे हेरु डैम में युवक का शव मिलने से सनसनी,हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस June 30, 2026
    • Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने लाभुकों के बीच सर्वजन पेंशन योजना के स्वीकृति पत्र एवं दिव्यांग लाभुक को ट्राइसाइकिल का किया वितरण June 29, 2026
    • Hazaribagh News : मिलेनियम पब्लिक स्कूल के जागरूकता अभियान में बिना हेलमेट वालों को समझाया, सुरक्षित सफर का लिया संकल्प June 29, 2026
    • Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने राजस्व संग्रहण, DMFT योजनाओं एवं SIR-2026 की समीक्षा की, लक्ष्य प्राप्ति एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश June 29, 2026
    • Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने न्यायालय वादों, राजस्व एवं भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा कर त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश June 29, 2026
    • चतरा पुलिस ने दो दिन में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर, परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार June 29, 2026
    • Chatra News : एसआईआर को लेकर बूथ स्तर पर झामुमो ने तेज की तैयारी, बीएलए-2 को दिया गया प्रशिक्षण June 28, 2026
    • Hazaribagh News : धूल-प्रदूषण और हादसों से बढ़ी चिंता, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग; नहीं हुई सुनवाई तो हजारों लोग उतरेंगे सड़क पर। June 28, 2026
    • Breaking news : पुलिस का सफल ऑपरेशन 912 किग्रा डोडा जब्त,अंतरराष्ट्रीय बाजार मे करीब 1 करोड़ डोडे का कीमत June 28, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.