Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्ष
    Chatra News

    Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्ष

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशों के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव एवं निर्वाचन सामग्रियों के संरक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस क्रम में वेयरहाउस में लगाए गए ताले, सील, अभिलेखों तथा सुरक्षा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की भौतिक जांच की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस की साफ-सफाई, नियमित निगरानी एवं सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्वाचन से संबंधित उपकरणों एवं सामग्रियों का समय-समय पर परीक्षण एवं रख-रखाव भी सुनिश्चित करने को कहा, ताकि उनकी सुरक्षा एवं संरक्षा बनी रहे। उपायुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप वेयरहाउस का सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष/सचिव अथवा उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती वेदवंती कुमारी, भवन प्रमंडल के जूनियर इंजीनियर, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, अग्निशमन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : आईजी के आगमन पर चतरा में सुरक्षा पर नई चेतावनी; शहीद विनय भारती को नमन

    June 12, 2026

    प्रमोद की हत्या का दर्दनाक सच,दोस्तों के झगड़े ने जीने का हक छीन लिया, पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपी किया गिरफ्तार

    June 11, 2026

    चतरा में ‘रीलबाज’ की निकली हेकड़ी; थाने में भौकाल जमाना पड़ा भारी, प्रतापपुर पुलिस ने हिरासत में लेकर सिखाया सबक

    June 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : आईजी के आगमन पर चतरा में सुरक्षा पर नई चेतावनी; शहीद विनय भारती को नमन June 12, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्ष June 12, 2026
    • प्रमोद की हत्या का दर्दनाक सच,दोस्तों के झगड़े ने जीने का हक छीन लिया, पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपी किया गिरफ्तार June 11, 2026
    • चतरा में ‘रीलबाज’ की निकली हेकड़ी; थाने में भौकाल जमाना पड़ा भारी, प्रतापपुर पुलिस ने हिरासत में लेकर सिखाया सबक June 10, 2026
    • Chatra News : पीएम आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 के तहत ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया June 10, 2026
    • Chatra News : पर्यावरण संरक्षण की मिसाल:मुरारी पांडे तीन वर्षों से लगा रहे दर्जनों पौधे, अब पेड़ों में आने लगे फल June 10, 2026
    • Chatra News : लक्षणपुर स्थित भेड़ी फार्म डैम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण,पर्यटन विकास की संभावनाओं का लिया जायजा June 10, 2026
    • Chatra News : डीएमएफटी योजनाओं की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश June 10, 2026
    • Chatra News : डीसी को बुलाओ, जवाब दो! प्रदीप बाखला की मौत पर 12 घंटे से सड़क जाम, कोयला वाहनों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा June 10, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी प्रखंड के बैगोंकला पंचायत के गाड़िया गांव निवासी 18 वर्षीय युवक का शव बरामद June 7, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.