Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : कार्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या के समाधान हेतु प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश
    Chatra News

    Chatra News : कार्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या के समाधान हेतु प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 14, 2026Updated:May 14, 2026No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रवि आनंद ने आज गिद्धौर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय संचालन एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कर्मियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति की जांच करते हुए उपस्थिति पंजी, कार्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि वर्षा होने पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे कर्मियों एवं आमजनों को आवागमन में कठिनाई होती है। इस पर उपायुक्त ने संबंधित कार्यपालक अभियंता को समस्या के स्थायी समाधान हेतु प्राक्कलन तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अंचल कार्यालय निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न राजस्व अभिलेखों की जांच की तथा दाखिल-खारिज, शुद्धिकरण एवं अन्य लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों से जुड़े मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बलबल के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन स्थलों के विकास से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया-सह-परिवहन पदाधिकारी चतरा श्री माहेश्वरी प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी गिद्धौर श्री राहुल देव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : दवा दुकानदारों का बिगुल: 20 मई को चतरा से लेकर देशभर हड़ताल, ऑनलाइन फार्मेसी पर भड़का गुस्सा!

    May 14, 2026

    चतरा में ग्लोबल सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा—अब जिले में ही मिलेगा बेहतर इलाज

    May 14, 2026

    Chatra News : अफीम की खेती और तस्करी को रोकने के लिए कुंदा में चलाया गया जागरूकता अभियान

    May 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : कार्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या के समाधान हेतु प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश May 14, 2026
    • Chatra News : दवा दुकानदारों का बिगुल: 20 मई को चतरा से लेकर देशभर हड़ताल, ऑनलाइन फार्मेसी पर भड़का गुस्सा! May 14, 2026
    • चतरा में ग्लोबल सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा—अब जिले में ही मिलेगा बेहतर इलाज May 14, 2026
    • Chatra News : अफीम की खेती और तस्करी को रोकने के लिए कुंदा में चलाया गया जागरूकता अभियान May 14, 2026
    • चतरा पुलिस ने अफीम कारोबार के विरुद्ध की बड़ी कार्रवाई,10 लाख रुपए मूल्य के 2.28 किलो अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार May 14, 2026
    • Ranchi News : कोयला मंत्रालय द्वारा सीसीएल मुख्यालय में राजभाषा हिंदी कार्यान्वयन की व्यापक समीक्षा May 13, 2026
    • Chatra News : DAV चतरा में 12वीं का धमाकेदार रिजल्ट: साइंस-कॉमर्स में 100% पास, रेहान ने मारी टॉपर्स की बाजी! May 13, 2026
    • Hazaribagh News : मेहनत ने बदली तकदीर: हजारीबाग की शोएबा इमाम ने सीबीएसई 12वीं में हासिल किए 90 प्रतिशत अंक,कुरैशी मोहल्ला की बेटी बनी प्रेरणा, सीमित संसाधनों के बीच कला संकाय में शानदार सफलता May 13, 2026
    • Hazaribagh News : 12वीं के बाद ही शुरू हो रही यूपीएससी की दौड़, युवाओं की पहली पसंद बना चाणक्य आईएएस अकादमी May 13, 2026
    • Chatra News : चतरा पुलिस ने 10 लाख के मोबाइल चोरी के 5 अंतरराज्यीय चोरों को किया गिरफ्तार May 13, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.