
हजारीबाग | “हालात चाहे जैसे हों, मेहनत रास्ता बना ही लेती है…” इस बात को हजारीबाग की छात्रा शोएबा इमाम ने सच कर दिखाया है। कुरैशी मोहल्ला निवासी शोएबा इमाम ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में कला संकाय से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार, स्कूल और पूरे इलाके का नाम रोशन किया है।शोएबा, एंजेल्स हाई स्कूल हजारीबाग की छात्रा हैं। उनके पिता का नाम बाबर कुरैशी है। बेटी की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। स्कूल की प्राचार्या समेत सभी शिक्षकों ने शोएबा की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आज के समय में जब युवा कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, ऐसे में शोएबा की सफलता हर छात्र के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि मंजिल तक पहुंचने के लिए मजबूत इरादे और मेहनत सबसे जरूरी होते हैं। शोएबा की यह उपलब्धि सिर्फ अच्छे नंबर लाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन बच्चों के लिए भी प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने का हौसला रखते हैं।
90 प्रतिशत अंक केवल एक संख्या नहीं, बल्कि मेहनत, आत्मविश्वास और संघर्ष की जीत की कहानी है।
