Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी और 282 किलो डोडा जब्त, एक गिरफ्तार, चालक फरार
    Chatra News

    Chatra News : पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी और 282 किलो डोडा जब्त, एक गिरफ्तार, चालक फरार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 3, 2026Updated:May 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा पुलिस ने अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ओर जहां अवैध लकड़ी से लदा ट्रैक्टर जब्त किया, वहीं दूसरी कार्रवाई में 282 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले की जानकारी चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर दोनों कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि पहली कार्रवाई प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सहरिया चौक के पास की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि मनातू की ओर से बिहार राज्य होते हुए अवैध लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान एक ब्लू रंग के एसीई ट्रैक्टर को रोका गया, जिसकी ट्रॉली में अवैध लकड़ी का बोटा लदा था। पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर को खेत में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर और उसमें लदी 24 पीस लकड़ी के बोटे जब्त कर लिए। इस मामले में ट्रैक्टर मालिक रामविजय यादव और अज्ञात चालक के खिलाफ प्रतापपुर थाना कांड संख्या 42/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता और भारतीय वन अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। एसडीपीओ ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुंदा की ओर से धान की बोरियों के नीचे अवैध डोडा छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बेलवादहर गांव में शनिवार शाम वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक मालवाहक ऑटो को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान धान की बोरियों के नीचे छिपाकर रखे गए 10 बोरे अवैध डोडा बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 282 किलोग्राम था। पुलिस ने मौके से ऑटो चालक अजय कुमार साव (27) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ प्रतापपुर थाना कांड संख्या 43/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने मालवाहक ऑटो को भी जब्त कर लिया है। एसडीपीओ संदीप सुमन ने कहा कि चतरा पुलिस जिले में अवैध तस्करी और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    संवाददाता ,प्रवीण कुमार सिंह

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : नशे के सौदागर का नए हथगंडे,शादी का पोस्टर लगाकर कर रहे हैं, डोडा तस्करी, ढाई क्विंटल माल के साथ बोलेरो जब्त

    May 3, 2026

    Chatra News : कांग्रेस का अंतिम सांस? गैर-कांग्रेसी अध्यक्ष ने तोड़ा कार्यकर्ताओं का दिल, आलाकमान चुप!

    May 3, 2026

    रोज की मौतों का दर्द मिटाया: सांसद के हाथों चतरा को मिलीं उम्मीद की दो एम्बुलेंसें!

    May 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : नशे के सौदागर का नए हथगंडे,शादी का पोस्टर लगाकर कर रहे हैं, डोडा तस्करी, ढाई क्विंटल माल के साथ बोलेरो जब्त May 3, 2026
    • Chatra News : पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी और 282 किलो डोडा जब्त, एक गिरफ्तार, चालक फरार May 3, 2026
    • Hazaribagh News : दिनदहाड़े बैंक लूट का हजारीबाग पुलिस ने किया खुलासा अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत 3 शातिर अपराधियों को धर दबोचा, करोड़ों का सोना-नकदी बरामद! May 3, 2026
    • Chatra News : कांग्रेस का अंतिम सांस? गैर-कांग्रेसी अध्यक्ष ने तोड़ा कार्यकर्ताओं का दिल, आलाकमान चुप! May 3, 2026
    • रोज की मौतों का दर्द मिटाया: सांसद के हाथों चतरा को मिलीं उम्मीद की दो एम्बुलेंसें! May 3, 2026
    • Chatra News : आजसू प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की शिष्टाचार भेंट,जन समस्याओं को रखा प्रमुखता से May 2, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, प्रगति में तेजी लाने के निर्देश May 2, 2026
    • Chatra News : पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत राजपुर पंचायत में ग्राम सभा शिविर आयोजित। May 2, 2026
    • Chatra News : कुंदा प्रखंड में उपायुक्त का औचक निरीक्षण: सफाई व्यवस्था पर नाराजगी, अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश May 2, 2026
    • Chatra News : कुदरत की कहर से वज्रपात से चार जानवरों की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान May 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.