Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » पुलिस की बड़ी कामयाबी: कटकमसांडी से चतरा आते 4 अफीम तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो से ज्यादा अफीम जब्त!
    Chatra News

    पुलिस की बड़ी कामयाबी: कटकमसांडी से चतरा आते 4 अफीम तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो से ज्यादा अफीम जब्त!

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 27, 2025No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। जिले की पुलिस ने अंतरजिला अफीम तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। यह सफलता 25 दिसंबर 2025 को हासिल हुई, जब पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति सवारी वाहन से कटकमसांडी से चतरा की ओर आ रहे हैं।सूचना सत्यापन के बाद गिद्धौर फुटबॉल मैदान के पास एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक सवारी वाहन की तलाशी में चार तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों में रतन मुंडा (27 वर्ष, कोजरम निवासी), कोलाय मुंडा (21 वर्ष, करोड़ा, तिलमा पंचायत, खुंटी), राजकिशोर लोहरा (26 वर्ष, आरेडीह, चोरगी पंचायत, दशमफॉल, रांची) और पांडा मुंडा (21 वर्ष, करोड़ा, तिलमा पंचायत, खुंटी) शामिल हैं। इस संबंध में गिद्धौर थाने में धारा 17(b)/18(c)/22(b)/27(a)/28/29 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। छापामारी दल में थाना प्रभारी शिवा यादव, SI विद्यानंद शर्मा, SI महेंद्र ठाकुर और थाना सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नशा तस्करी पर लगाम कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, समय पर परामर्श एवं उपचार आत्महत्या की रोकथाम में महत्वपूर्ण : सिविल सर्जन

    September 12, 2026

    पोस्तिया में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन, 600 बोतल नकली शराब जब्त

    September 12, 2026

    जर्जर सड़कों के कालीकरण व पुनर्निर्माण की मांग को लेकर सांसद को सौंपा आवेदन

    September 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • जातीय जनगणना में ओबीसी कॉलम की मांग, 16 सितंबर को लोकभवन तक कांग्रेस का पैदल मार्च September 12, 2026
    • विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, समय पर परामर्श एवं उपचार आत्महत्या की रोकथाम में महत्वपूर्ण : सिविल सर्जन September 12, 2026
    • पोस्तिया में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन, 600 बोतल नकली शराब जब्त September 12, 2026
    • जर्जर सड़कों के कालीकरण व पुनर्निर्माण की मांग को लेकर सांसद को सौंपा आवेदन September 12, 2026
    • Chatra News : टंडवा में पुलिस टीम पर हुए पथराव में पूर्व मुखिया समेत दो गिरफ्तार September 11, 2026
    • Chatra News : SIR-2026 को लेकर प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ Google Meet के माध्यम से बैठक, फर्जीवाड़े पर सख्त निर्देश September 11, 2026
    • Crime News : 24 कांडों में वांछित गौवंशीय पशु तस्करी-वध का आरोपी घर से गिरफ्तार September 10, 2026
    • तेज रफ्तार कार ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, चालक बसंत राणा की मौत, तीन घायल September 10, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त रवि आनंद ने किया टंडवा प्रखंड का दौरा, प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण September 9, 2026
    • Chatra News : जन्म-मृत्यु निबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शत-प्रतिशत ऑनलाइन निबंधन सुनिश्चित करें : उपायुक्त September 9, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.