
हजारीबाग — वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन द्वारा शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में 2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक आयोजित सात दिवसीय रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर का उद्घाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं ‘ब्लड मैन’ के नाम से चर्चित निर्मल जैन ने किया।
इस सात दिनी शिविर में कुल 127 रक्तदाताओं ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।
रक्तदान करने वालों में राजन अंसारी, मिथिलेश कुमार, मुश्ताक अंसारी, सुनील कुमार, रोशन अभिषेक, संतोष कुमार, अनिल कुमार, अजय पंडित, गोलू राज, दीपक, हर्ष कुमार, मनोज दास, फैजान, उमाशंकर सिंह, पुनीत सिंह, बिपिन बिहारी सिंह, मोहम्मद अलाउद्दीन, सुजल सिंह, शुभम कुमार, नीलम सहित कई लोग शामिल रहे।
अध्यक्ष निर्मल जैन ने सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रक्त उपलब्ध होने के बावजूद रांची से रिपोर्ट आने में देरी के कारण कई मरीज समय पर रक्त नहीं पा पाते। मशीन की गड़बड़ी या प्रक्रियागत देरी के चलते रिपोर्ट आने में 2–3 दिन लग जाना गंभीर समस्या है, जिसमें तत्काल सुधार की आवश्यकता है।
शिविर को सफल बनाने में एसोसिएशन के महासचिव विनीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष विनीत अग्रवाल, प्रभु कुशवाहा, राजेश सेठी, गौरव यादव, संकेत चौधरी और मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर नीरज कुमार तथा डॉक्टर पंडित प्रणीत सहाय की टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
