
घाटशिला उपचुनाव के नतीजे आते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह छा गया। हजारीबाग से लेकर घाटशिला तक जश्न का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, पटाखे छोड़े और जीत का जश्न मनाया।झामुमो उम्मीदवार सोमेश सोरेन की जीत को पार्टी ने जनता के विश्वास की जीत बताया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि घाटशिला की जनता ने विकास और स्थिर नेतृत्व पर भरोसा जताया है। झामुमो नेताओं का दावा है कि अब क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार और बढ़ेगी।वरिष्ठ नेता रामा सोनी ने कहा कि यह जीत झारखंड की जनता की उम्मीदों और विश्वास की जीत है। पार्टी जनता के भरोसे पर खरा उतरने के लिए वचनबद्ध है।
