
Chatra : DAV पब्लिक स्कूल के 50 छात्रों ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का प्रतिष्ठित ‘ए’ सर्टिफिकेट कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्राचार्य ए. के. चौबे ने सभी कैडेट्स को बधाई दी और NCC के महत्व को उजागर किया। उन्होंने कहा कि यह कोर्स छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति और आत्मविश्वास को मजबूत करता है, जो उनके व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।सीटीओ अमित कुमार सिंह के मार्गदर्शन में छात्रों ने परेड, शारीरिक व्यायाम, सामुदायिक सेवा और साहसिक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी क्षमताओं को निखारा। अंत में सभी 50 सफल कैडेट्स को ‘ए’ सर्टिफिकेट प्रदान किए गए और स्कूल प्रबंधन ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
