Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की हुई बैठक,बैठक में जन वितरण प्रणाली के साथ-साथ विभिन्न विभाग का उठा मुद्दा
    Chatra News

    20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की हुई बैठक,बैठक में जन वितरण प्रणाली के साथ-साथ विभिन्न विभाग का उठा मुद्दा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     चतरा :-गिद्धौर प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष विनोद पासवान ने किया। जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने किया। बैठक में विभिन्न विभाग की समीक्षा किया गया।20 सूत्री अध्यक्ष ने प्रखंड में मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं की सूची, पशु धन योजना के तहत पशुपालन विभाग द्वारा दिए गए बकरी,गाय शेड की सूची,आवास प्लस के तहत लाभुकों को दिया गया प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास की सूची, आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में आए विभिन्न विभाग से प्राप्त आवेदनों की वस्तुस्थिति के साथ साथ जन वितरण प्रणाली के दुकान द्वारा किए जा रहे खाद्यान्न वितरण की विस्तृत जानकारी की मांग किया।वही बाल विकास परियोजना द्वारा आंगनबाड़ी की स्थिति व किए गए अनुश्रवण की भी जानकारी मांगी।जेएसएलपीएस द्वारा कोविड़ -19 व लॉकडाउन के समय दीदी किचन योजना के तहत खिलाए गए लाभुकों की सूची की भी मांग किया। इसकी जांच टीम गठन कर करने की बात कही गई।वहीं बैठक में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य महावीर दांगी ने प्रखंड में होने वाले कोल्ड स्टोर निर्माण की मुद्दा उठाया। जिस पर जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन मिला। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने प्रखंड के गांगपुर भाग-1 आंगनबाड़ी केंद्र व एक अन्य आंगनबाड़ी केंद्र का नव निर्माण शीघ्र करवाने की बात बताई। बैठक में जन वितरण प्रणाली के साथ-साथ विभिन्न विभाग की मुद्दा भी छाया रहा। जिस पर बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेते हुए विकास कार्य को करने का निर्देश उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों को दिया।जबकि बैठक से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगी गई। बैठक में उपाध्यक्ष रामदेव यादव,थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल,मनरेगा के सहायक अभियंता मनोज कुमार, कनीय अभियंता सचिन दत्त शर्मा,सोनम शेराज, एटीएम सोनम कुमारी,बीटीएम दीनदयाल प्रसाद, वनपाल रूपलाल यादव, 20 सूत्री सदस्य कुदुश आलम,संजय दांगी सहित विभिन्न विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

     संवाददाता मोहम्मद कुद्दूस आलम 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं एवं पूर्व निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा, लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

    June 1, 2026

    चतरा पुलिस को अफीम तस्करों के खिलाफ मिली सफलता,80 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद,तस्कर फरार

    June 1, 2026

    Chatra News : सिमरिया पुलिस ने दो अफीम तस्कर को किया गिरफ्तार , जंगल से मिले करीब छह लाख की अफीम—तीसरा फरार

    May 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : मुखिया पूनम कुमारी की पहल से गाँव मे उजाला आया, पहली बार बिजली आई June 1, 2026
    • Chatra News : दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं एवं पूर्व निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा, लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश June 1, 2026
    • चतरा पुलिस को अफीम तस्करों के खिलाफ मिली सफलता,80 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद,तस्कर फरार June 1, 2026
    • Chatra News : सिमरिया पुलिस ने दो अफीम तस्कर को किया गिरफ्तार , जंगल से मिले करीब छह लाख की अफीम—तीसरा फरार May 30, 2026
    • चतरा सदर थाना की जेएसआई फिरदौस नाज़ बनी महिला थाना प्रभारी May 30, 2026
    • Chatra News : नौतपा की तपिश और बारिश का संतुलन तय करेगा मानसून का मिजाज, कीट-रोगों पर भी पड़ता है असर : आचार्य अमित कुमार मिश्रा May 30, 2026
    • चतरा पुलिस लाइन में धमाकेदार वॉलीबॉल टूर्नामेंट, चतरा एसोसिएशन ने पुलिस को 2-0 से रौंदा May 29, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के पारामातु और सोहावन में वन रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों ने लिया जंगल बचाने का संकल्प May 29, 2026
    • Chatra News : जिला स्थापना दिवस पर झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान, जिला एवं प्रखंड स्तर पर 851 आंदोलनकारी हुए सम्मानित May 29, 2026
    • Chatra News : जल संकट पर पंचायत समिति सदस्य रूबी देवी की पहल, बंद पड़ी जलमीनारों की मरम्मत की उठाई मांग May 29, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.