Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
    Chatra News

    श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 1, 2023Updated:May 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     Chatra : श्रमिक दिवस के अवसर पर आज पकरिया स्तिथ श्रम अधीक्षक कार्यालय परिसर में श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन माननीय मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार श्री सत्यानंद भोक्ता के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।कार्यक्रम से पूर्व उपायुक्त श्री अबु इमरान ने माननीय मंत्री का समारोह में स्वागत करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों और श्रमिकों के जीवन को संवारने के लिए प्रतिबद्ध है एवं इस दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं को धरातल पर लाया गया हैं जिसको योग्य लाभुकों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन सबका लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिकों को संबंधित विभाग में अपना निबंधन कराना है। जिसके बाद जन्म से लेकर मृत्यु तक कई योजनाएं है जिसका लाभ श्रमिकों को मिलेगा। समारोह में उपायुक्त श्री अबु इमरान ने कहा कि आज श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग एक अग्रणी विभाग के तौर पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों का नतीजा है कि आज कई प्रावधान और योजनाएं श्रमिकों के हित के लिए कार्यान्वित हैं जिसका उदाहरण हम सब ने कोविड महामारी समेत अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रमों के दौरान देखा है। श्रम विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं यथा चिकित्सा सहायता योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, विवाह सहायता योजना, मेधावी पुत्र-पुत्री छात्रवृति योजना सहित माइग्रेशन कंट्रोल रूम के बारे में बताया और कहा कि श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है अतः आवश्यक है कि उन सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। मौके पर माननीय मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों के बीच छात्रवृत्ति, बीमा राशि आदि के चेक प्रतीकात्मक रूप से प्रदान की। साथ ही प्रशिक्षितों को ऑफर लेटर, रोजगार प्रशिक्षण योजना के तहत प्रमाण पत्र, श्रमिकों के कल्याण हेतु उत्कृष्ट कार्य हेतु श्रमिक मित्रों के बीच प्रशस्ति पत्र समेत कई परिसंपत्तियों का वितरण किया। 

    उक्त कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी ममुताज अंसारी, श्रम अधीक्षक अरबिंद कुमार, राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष , 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : लावालौंग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन का दिया गया संदेश

    June 21, 2026

    Chatra News : 15 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला,प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल पर जांच

    June 21, 2026

    Chatra News : मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

    June 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : लावालौंग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन का दिया गया संदेश June 21, 2026
    • Chatra News : 15 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला,प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल पर जांच June 21, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित June 21, 2026
    • Chatra News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम June 21, 2026
    • Chatra News : 60 लाख रु मूल्य के 277 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद June 20, 2026
    • Chatra News : फौजी के घर लाखों की चोरी, चंद घंटों में ही बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना ! June 20, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में राजद को बड़ा झटका, प्रखण्ड महासचिव राजेश कुमार दास भाजपा में शामिल June 20, 2026
    • Chatra News : मदगड़ा पंचायत सचिवालय में चतुर्थ वर्षगांठ समारोह आयोजित, मैट्रिक एवं इंटर टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित June 20, 2026
    • Chatra News : नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश, खेलो इंडिया सेंटर एवं आवासीय फुटबॉल केंद्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक भाग June 20, 2026
    • Chatra News : नक्सली संगठन एमसीसी के नाम पर अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार, तीन निरुद्ध June 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.